NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 18 सितंबर के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 18 सितंबर के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें

    आज का इतिहास: 18 सितंबर के इतिहास में दर्ज हैं कई प्रमुख घटनाएं, जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 18, 2019
    07:00 am

    क्या है खबर?

    छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने में हमारे इस लेख से काफी मदद मिलेगी।

    UPSC की तैयारी करने वाले को ही नहीं बल्कि अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को भी इतिहास पढ़ना चाहिए।

    इतिहास में एक विशाल पाठ्यक्रम है, इसलिए उसे एक बार में पढ़ना मुश्किल है। हम आपके लिए रोज एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में बताता है।

    आइए 18 सितंबर का इतिहास जानें।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    हंगरी लीग ऑफ नेशंस में 18 सितंबर, 1922 को शामिल हुआ था।

    न्यूयार्क में 18 सितंबर, 1923 को समाचार पत्र प्रकाशकों की हड़ताल शुरू हुई थी, जो 23 सितंबर, 1923 को चली थी।

    अमेरिका के मियामी में 18 सितंबर, 1926 को चक्रवाती तूफान आने से 250 लोगों की मौत हो गई थी।

    जापान की सेना ने 18 सितंबर, 1931 को पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्जा कर लिया था।

    जानकारी

    न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने आज से शुरू किया था प्रकाशन

    फिलिप ऑगस्टस 18 सितंबर, 1180 को फ्रांस का राजा बना था। फर्डिनैंड द्वितीय ने 18 सितंबर, 1635 को फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने 18 सितंबर, 1851 को प्रकाशन शुरू किया था।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल शिवसागर रामगुलाम का जन्म 18 सितंबर, 1900 को हुआ था।

    भारतीय हास्य कवि काका हाथरसी का जन्म 18 सितंबर, 1906 को हुआ था।

    पंजाब के पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा का जन्म 18 सितंबर, 1916 को हुआ था।

    हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आज़मी का जन्म 18 सितंबर, 1950 को हुआ था।

    भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा का जन्म 18 सितंबर, 1989 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारतीय लेखक और बंगाल नवजागरण के बौद्धिक राजनारायण बोस का निधन 18 सितंबर, 1899 को हुआ था।

    भारतीय राजनीतिज्ञ और बॉम्बे के कार्यकर्ता जोसेफ़ बैपटिस्टा का निधन 18 सितंबर, 1930 को हुआ था।

    भारतीय राष्ट्रवादी क्रांतिकारी और उड़ीसा के राजनेता सारंगधर दास का निधन 18 सितंबर, 1957 को हुआ था।

    भारतीय थियोसोफिस्ट भगवान दास का निधन 18 सितंबर, 1958 को हुआ था।

    भारत के 11वें मुख्य न्यायाधीश मुहम्मद हिदायतुल्लाह का निधन 18 सितंबर, 1992 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    शिक्षा

    ICAI CA परीक्षा 2019 के लिए ऐसे करें तैयारी, अपनाएं ये टिप्स परीक्षा तैयारी
    'महापरीक्षा' पास करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रियव्रत को दी बधाई, जानें क्या है यह परीक्षा नरेंद्र मोदी
    9वीं और 10वीं के छात्रों को योगी सरकार दे रही स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन उत्तर प्रदेश
    CA करने के बाद और भी अच्छा करियर बनाने के लिए कर सकते हैं ये कोर्स करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025