NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: क्या हुआ था 18 अप्रैल के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: क्या हुआ था 18 अप्रैल के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलज

    आज का इतिहास: क्या हुआ था 18 अप्रैल के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलज

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 18, 2019
    08:05 am

    क्या है खबर?

    UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

    अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे।

    ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है।

    आइए आज जानते हैं क्या है 18 अप्रैल का इतिहास।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    सेन फ्रांसिस्को में 18 अप्रैल, 1906 को आए भूकंप और आग से लगभग 4,000 लोगों की मौत हो गई थी।

    महात्मा गांधी ने 18 अप्रैल, 1917 को सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया था।

    सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के 62 लोगों ने 18 अप्रैल, 1930 को चटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला था।

    नीदरलैंड के हेग में 18 अप्रैल, 1948 को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ था।

    जानकारी

    जिंबाब्वे को स्वतंत्रता मिलने की हुई घोषणा

    मुगल साम्राज्य के बादशाह शाहजहां ने 18 अप्रैल, 1612 को मुमताज से निकाह किया था। यांकी स्टेडियम 18 अप्रैल, 1923 को ब्रोंक्स में खुल गया था। जिंबाब्वे ने 18 अप्रैल, 1980 को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की थी।

    जन्मदिन

    इनका होता जन्मदिन

    आधुनिक भारत का सबसे बड़े समाज सुधारक और उद्धारक धोंडो केशव कर्वे का जन्म 18 अप्रैल, 1858 को हुआ था।

    भारत के राजनीतिज्ञ चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह का जन्म 18 अप्रैल, 1901 को हुआ था।

    हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म 18 अप्रैल, 1916 को हुआ था।

    पंजाब विधानसभा के सदस्य शरणजीत सिंह ढिल्लों का जन्म 18 अप्रैल, 1953 को हुआ।

    अमेरिकी टेलीविजन व्यक्तित्व, सोशलाइट और बिजनेसवुमन कॉर्टनी कार्दशियन का जन्म 18 अप्रैल, 1979 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    वीर पुरुष और 'प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम' में भाग लेने वाले प्रमुख व्यक्ति तात्या टोपे का निधन 18 अप्रैल, 1859 को हुआ था।

    प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का निधन 18 अप्रैल, 1955 को हुआ था।

    भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का निधन 18 अप्रैल, 1959 को हुआ था।

    हिन्दी साहित्य की प्रमुख विधाओं के उत्कृष्ठ लेखक और सुधारक सुधाकर पाण्डेय का निधन 18 अप्रैल, 2003 को हुआ था। ।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    'जटाधारा' से लेकर 'हीरामंडी 2' तक, सोनाक्षी सिन्हा की इन फिल्मों और सीरीज का है इंतजार  सोनाक्षी सिन्हा
    IPL 2025 फाइनल: RCB बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    यूक्रेन ने 'ऑपरेशन स्पाइडर वेब' से रूस को चौंकाया, जानिए युद्धक विमानों को कैसे बनाया निशाना यूक्रेन युद्ध
    2025 टाटा अल्ट्रोज के लिए बुकिंग शुरू, जल्द होगी डिलीवरी टाटा मोटर्स

    शिक्षा

    DU Admission 2019: अब 01 मई से शुरू होगी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया, जानें दिल्ली
    UP Board: अब 9वीं से 12वीं तक के छात्र पढ़ेंगे NCERT बेस्ड सिलेबस, जानें उत्तर प्रदेश
    CBSE: 10वीं और 12वीं में स्कूल बदलने वालों के लिए जारी हुआ दिशा निर्देशों का सर्कुलर CBSE
    CBSE ने 10वीं के छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम नंबर में थी राहत, जानें CBSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025