Page Loader
आज का इतिहास: जानें क्या हुआ था 17 जून को, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: जानें क्या हुआ था 17 जून को, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Jun 17, 2019
09:27 am

क्या है खबर?

UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है। आइए आज जानते हैं क्या है 17 जून का इतिहास।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर 17 जून, 1756 को आक्रमण किया। मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने 17 जून, 1950 को सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 17 जून, 1963 को स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई। सोवियत संघ ने 17 जून, 1929 को चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए थे। मंगल पर 17 जून, 2004 को पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले थे।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

अभिनेत्री अमृता राव का जन्म 17 जून, 1981 को हुआ था। प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू का जन्म 17 जून, 1887 को हुआ था। असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अग्रवाल का जन्म 17 जून, 1903 को हुआ। भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म 17 जून, 1973 को हुआ था। सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म 17 जून, 1980 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

आसफ़ ख़ाँ की पुत्री और मुग़ल सम्राट 'ख़ुर्रम' (शाहजहाँ) की पत्नी मुमताज़ महल का निधन 17 जून, 1631 को हुआ। 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का निधन 17 जून, 1858 को हुआ। भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ लॉर्ड कैनिंग का निधन 17 जून, 1862 को हुआ। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का निधन 17 जून, 1895 को हुआ। स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी एवं साहित्यकार गोपबंधु दास का निधन 17 जून, 1928 को हुआ।