NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    अगली खबर
    आज का इतिहास: जानें 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 18 मार्च की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 18, 2019
    08:05 am

    क्या है खबर?

    UPSC और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए हम रोज़ एक ऐसा लेख लेकर आते हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।

    अगर किसी व्यक्ति को इतिहास की जानकारी होती है, तो लोग उससे कहते हैं कि वो UPSC परीक्षा की तैयारी करे।

    ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि UPSC परीक्षा को पास करने के लिए इतिहास की भी अच्छी समझ होना जरूरी है।

    आइए आज जानते हैं क्या है 18 मार्च का इतिहास।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अनिवार्य और मुफ्त प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए गोपाल कृष्ण गोखले ने 18 मार्च, 1910 को ब्रिटिश विधान परिषद के सामने अपना प्रस्ताव रखा था।

    नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने 18 मार्च, 1944 को बर्मा की सीमा पार की थी।

    पश्चिमी तुर्की में 18 मार्च, 1953 को आए भूकंप के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

    उत्तर कोरिया ने 18 मार्च, 2007 को परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया था।

    जानकारी

    अमरीकी संग्रहालय से चोरी हुईं कलाकृतियां

    अमरीकी संग्रहालय से 18 मार्च, 1990 को लगभग 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गईं। प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने 18 मार्च, 2000 को आत्मदाह की। संयुक्त राष्ट्र ने 18 मार्च, 2006 को 'मानवाधिकार परिषद' के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    अमेरिकी राजनेता और वकील ग्रोवर क्लीवलैंड का जन्म 18 मार्च, 1837 को हुआ था।

    आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म 18 मार्च, 1914 को हुआ था।

    हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को हुआ था।

    एक भारतीय पॉप गायिका अलिशा चिनोई का जन्म 18 मार्च, 1965 को हुआ था।

    अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन डेन कुक का जन्म 18 मार्च, 1972 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    ब्रिटिश राजनेता रॉबर्ट वालपोल का निधन 18 मार्च, 1745 को हुआ था।

    अमेरिकी गणितज्ञ और दार्शनिक नॉर्बर्ट वीनर का निधन 18 मार्च, 1964 को हुआ था।

    हिन्दी सिनेमा की जानीमानी गायिका राजकुमारी दुबे का निधन 18 मार्च, 2002 को हुआ था।

    अंग्रेजी क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर का निधन 18 मार्च, 2007 को हुआ था।

    अंग्रेजी-अमेरिकी अभिनेत्री नताशा रिचर्डसन का निधन 18 मार्च, 2009 को हुआ था।

    अमेरिकी वकील और राजनीतिज्ञ वारेन क्रिस्टोफर का निधन 18 मार्च, 2011 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कमल हासन
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती

    शिक्षा

    ISRO दे रहा है छात्रों को इंटर्नशिप का मौका, प्रत्येक राज्य से चुने जाएँगे छात्र ISRO
    आज का इतिहास: क्या है 08 मार्च का इतिहास, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    SSC ने जारी की रिजल्ट की तिथियां, जानें कब आएगा किस परीक्षा का रिजल्ट परीक्षा परिणाम
    #महिलादिवस: पिछले पांच सालों में IAS परीक्षा में इन महिलाओं ने किया टॉप UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025