Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
रोजगार समाचार
सरकारी नौकरी
लेटेस्ट भर्ती
अग्निपथ योजना
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC 2019: तैयारी के लिए नोट्स बनाते समय इन खास बातों का जरूर रखें ध्यान
करियर

UPSC 2019: तैयारी के लिए नोट्स बनाते समय इन खास बातों का जरूर रखें ध्यान

UPSC 2019: तैयारी के लिए नोट्स बनाते समय इन खास बातों का जरूर रखें ध्यान
लेखन मोना दीक्षित
Mar 17, 2019, 03:25 pm 3 मिनट में पढ़ें
UPSC 2019: तैयारी के लिए नोट्स बनाते समय इन खास बातों का जरूर रखें ध्यान

UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE), जिसे IAS परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है, सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। लेकिन, सही तैयारी के साथ, कोई भी परीक्षाको पास कर सकता है। नोट्स UPSC की तैयारी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह विषय को स्पष्ट रूप से समझने में आपकी मदद करता है और रिवाजन के लिए भी अच्छा होता है। यहां हमने UPSC की तैयारी के लिए नोट्स बनाने की कुछ टिप्स दी हैं। आइए जानें।

टिप 1
प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग नोट्स बनाएं

अच्छे नोट्स बनाने के लिए सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रत्येक विषय या पेपर के लिए अलग-अलग नोट्स बनाएं। यदि आपके पास अलग-अलग नोटबुक नहीं हैं, तो आप कम से कम अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग किताबें रखें। परीक्षा की तैयारी के लिए उचित तरीके से नोट्स बनाना बहुत महत्वपूर्ण है। जितना संभव हो अपने नोट्स में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी लिखें और इस प्रकार लिखें कि आपको कॉन्सेप्ट जल्दी समझ में आ जाएं।

जानकारी
क्लास में पहले समझें फिर लिखें

क्लास में नोट्स लिखते समय बिल्कुल भी जल्दी न करें। शिक्षक द्वारा समझाए जा रहे कॉन्सेप्ट को पहले समझें, उसके बाद लिखें। शिक्षक जब बोलता है, को कुछ छात्र बिना समझे ही लिखते जाते हैं। ऐसा न करें पहले समझें फिर लिखें।

टिप 3
लिखित नोट्स या ई-नोट्स? क्या है बेहतर

जब नोटबुक की बात आती है, तो कई UPSC उम्मीदवारों का एक सामान्य सवाल होता है कि क्या लिखे हुए नोट्स बेहतर होते हैं या ई-नोट्स? लिखित नोट्स और ई-नोट्स दोनों अपनी जगह अच्छे होते हैं। जहां लिखित नोट्स बेहतर अवधारण (retention) के लिए अच्छे होते हैं, लेकिन ई-नोट्स कभी भी, कहीं भी, त्वरित और आसान रिवीजन के लिए अच्छे होते हैं। आप ई-नोट्स को बिना खोए किसी भी डिवाइस से अपनी सुविधा अनुसार पढ़ सकते हैं।

टिप 4
सुनिश्चित करें कि आपके नोट्स साफ और स्पष्ट हों

उम्मीदवारों को ऐसे नोट्स तैयार करने चाहिए जो साफ और स्पष्ट हों। जिन में आप लंबे और जटिल वाक्यों या शब्दों का उपयोग करने से बचें। खुद के बनाए हुए नोट्स संक्षिप्त होने चाहिए और उन में केवल महत्वपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। महत्वपूर्ण अवधारणाओं, आंकड़ों, परिभाषाओं, ऐतिहासिक घटनाओं और अन्य डेटा को याद रखने में चार्ट, फ्लैश कार्ड और चित्र आदि आपकी मदद करते हैं। इसलिए आप अपने द्वारा बनाए गए नोट्स में इन सब का उपयोग कर सकते हैं।

जानकारी
सिलेबस के अनुसार नोट्स बनाएं

कई उम्मीदवार नोट्स में काफी कुछ लिखते हैं। हालांकि, परीक्षा के लिए उचित प्रासंगिक नोट्स तैयार करना आवश्यक है। नोट्स को सिलेबस के अनुसार बनाया जाना चाहिए। नोट्स बनाते समय उन चीजों को नोट्स में शामिल करने से बचना चाहिए, जिनकी आपको जरूरत नहीं हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मोना दीक्षित
मोना दीक्षित
Twitter
पत्रकार बनने की चाह ने मुझे IMS नोएडा ला खड़ा किया। इसके बाद मैंने खबरों की इस दुनिया में करियर, शिक्षा और रोजगार की खबरों का महत्व समझा। अब पिछले तीन साल से लोगों तक शिक्षा से लेकर नौकरियों तक की जरुरी खबरें पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
शिक्षा
UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
ताज़ा खबरें
भारतीय कंपनियों की इन SUVs को अन्य देशों की पुलिस और सेना कर रही प्रयोग
भारतीय कंपनियों की इन SUVs को अन्य देशों की पुलिस और सेना कर रही प्रयोग ऑटो
कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज
कैसे इतनी फिट रहती हैं कैटरीना कैफ? जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
UGC ने शुरू किया चार स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता
UGC ने शुरू किया चार स्कॉलरशिप का रजिस्ट्रेशन, जानें योग्यता देश
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय बाजार से सबसे ज्यादा वाहन निर्यात करती हैं ये कंपनियां
स्वतंत्रता दिवस विशेष: भारतीय बाजार से सबसे ज्यादा वाहन निर्यात करती हैं ये कंपनियां ऑटो
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम
विश्व बैंक की नौकरी छोड़ IAS बनी चांदना, अब इस क्षेत्र में कर रहीं बड़ा काम करियर
शिक्षा
प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए करें ये चीजें
प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए करें ये चीजें करियर
उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र
उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र करियर
बिहार में नंबरों की "बहार", छात्र को मिले 100 में से 151 नंबर
बिहार में नंबरों की "बहार", छात्र को मिले 100 में से 151 नंबर करियर
मेडिकल कोर्स की पढ़ाई के लिए इन स्कॉलरशिप के लिए कर सकते हैं आवेदन
मेडिकल कोर्स की पढ़ाई के लिए इन स्कॉलरशिप के लिए कर सकते हैं आवेदन करियर
बिहार: शुक्रवार को छुट्टी करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट तलब; गिरिराज बोले- यह शरिया कानून जैसा
बिहार: शुक्रवार को छुट्टी करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट तलब; गिरिराज बोले- यह शरिया कानून जैसा करियर
और खबरें
UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
UPSC और राज्य सिविल सेवा में सफलता के लिए तैयारी में रखें इन बातों का ध्यान
UPSC और राज्य सिविल सेवा में सफलता के लिए तैयारी में रखें इन बातों का ध्यान करियर
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा मनोरंजन
JEE मेन: 100 पर्सेंटाइल अंक पाने वाला उम्मीदवार इंजीनियरिंग को नहीं मानता सुरक्षित करियर
JEE मेन: 100 पर्सेंटाइल अंक पाने वाला उम्मीदवार इंजीनियरिंग को नहीं मानता सुरक्षित करियर करियर
UPSC: CDS और NDA-NA परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC: CDS और NDA-NA परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
UPSC ESE: इंजीनियरिंग सर्विसेज की मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC ESE: इंजीनियरिंग सर्विसेज की मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

करियर की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Career Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022