Page Loader
आज का इतिहास: क्या-क्या घटित हुआ था 13 फरवरी को, इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: क्या-क्या घटित हुआ था 13 फरवरी को, इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Feb 13, 2019
09:10 am

क्या है खबर?

प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को इतिहास की जानकारी होना बहुत जरूरी है। खासतौर से उन लोगों के लिए जो UPSC की तैयारी कर रहे हैं। आपके लिए एक ही दिन में इतिहास के बारे में सबकुछ जानना मुश्किल होता है, लेकिन अगर आप रोज़ उस दिन के इतिहास के बारे में जानेंगे तो इससे इतिहास को जानना बहुत आसान हो जाएगा। इसी क्रम में आइए आज जानते हैं 13 फरवरी का इतिहास।

घटनाएं

13 फ़रवरी की कुछ प्रमुख घटनाएं

13 फरवरी, 1601 को लंदन में ईस्ट इंडिया कंपनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया था। 13 फरवरी, 1688 को स्पेन ने पुर्तगाल को एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया था। सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद 13 फरवरी, 1945 को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया था, जिसमें 1 लाख 59 हजार लोग मारे गये थे। 13 फरवरी, 1989 को सोवियत सैनिक अफ़गानिस्तान से हटने शुरू हुए थे।

जानकारी

यश चोपड़ा को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

सोवियत संघ ने 13 फरवरी, 1966 में पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया था। 13 फरवरी, 2001 को अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह 'इरोस' पर पहला मानव रहित यान उतरा था। 13 फरवरी, 2003 को यश चोपड़ा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला था।

जन्मदिवस

आज ही के दिन, इन लोगों का हुआ था जन्म

सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था। जिन्होंने आजादी दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। इनको लोग 'भारत कोकिला' के नाम से जानते हैं। जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म 13 फरवरी, 1916 को हुआ था। ये 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना की पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। बॉलीवुड अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को हुआ था। गायक पीटर गेब्रियल का जन्म 13 फरवरी, 1950 में हुआ था।

पुण्यतिथि

आज है इन लोगों की पुण्यतिथि

जर्मन संगीतकार रिचर्ड वेगनर का निधन 13 फरवरी, 1883 को हुआ था। स्वतंत्रता सेनानी ज्नानांजन नियोगी का निधन 13 फरवरी, 1956 में हुआ था। 13 फरवरी, 1974 को भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर ख़ाँ का निधन हुआ था। 13 फरवरी, 1988 को चीन के पूर्व राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन हुआ था। 13 फरवरी, 2008 को हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन हुआ था।