NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 03 मई को मनाया जाता है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे, जानें इतिहास
    अगली खबर
    आज का इतिहास: 03 मई को मनाया जाता है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे, जानें इतिहास

    आज का इतिहास: 03 मई को मनाया जाता है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे, जानें इतिहास

    लेखन मोना दीक्षित
    May 03, 2019
    12:10 pm

    क्या है खबर?

    इतिहास के बारे में आप जितना जानें, उतना कम है।

    03 मई के इतिहास में कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं।

    जिन में से एक 'वर्ल्ड प्रेस डे' है। आज के ही दिन वर्ल्ड प्रेस डे या वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे भी मनाया जाता है।

    साथ ही एक घटना ऐसी है, जिसको याद करके सबका दिल भर आता है।

    आज के ही दिन फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री नर्गिस हम सब के बीच से चली गईं थीं।

    आइए जानें इतिहास।

    वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे

    आज ही क्यों मनाते हैं वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे

    03 मई को पूरी दुनिया में वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे मनाया जाता है।

    संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने प्रेस की आजादी के महत्व को दुनिया को बताने के लिए 03 मई को वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे घोषित किया।

    अफ्रीका के पत्रकारों ने प्रेस की आजादी के लिए सन 1991 में एक पहल करके 03 मई को प्रेस की आजादी के सिद्धांतों से संबंधित एक बयान जारी किया, जिसको डिक्लेरेशन ऑफ विंडहोक (Declaration of Windhoek) के नाम से जाना जाता है।

    थीम

    इस साल क्या है थीम

    इसकी दूसरी जयंती पर सन 1993 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने पहली बार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया।

    तभी से हर साल 03 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मानाया जाता है।

    हर साल इसकी थीम अलग-अलग होती है।

    साल 2019 में इसकी थीम 'लोकतंत्र के लिए मीडिया: फर्जी खबरों और सूचनाओं के दौर में पत्रकारिता एवं चुनाव' है।

    इथोपिया की राजधानी आदिस अबाब में 26वें विश्व प्रेस दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

    प्रमुख घटनाएं

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी 03 मई, 1830 को चलनी शुरू हुई थी।

    अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच 03 मई, 1919 को संचालित हुई थी।

    नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 03 मई, 1939 को ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।

    कमांडर ऐलन शेपर्ड 03 मई, 1961 को अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।

    कंबोडिया ने 03 मई, 1965 को अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

    जानकारी

    एथेंस विश्वविद्यालय की हुई स्थापना

    लाऊंदू समझौते के बाद फ्रांस का गृहयुद्ध 03 मई, 1616 को समाप्त हुआ था। यूएस का पहला मेडिकल कॉलेज फिलाडेलफिया में 03 मई, 1765 को खुला था। एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना 03 मई, 1837 को हुई थी।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म 03 मई, 1896 को हुआ था।

    इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का जन्म 03 मई, 1898 को हुआ था।

    राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म 03 मई, 1930 को हुआ था।

    प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म 03 मई, 1951 को हुआ था।

    झारखण्ड के छठवें मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म 03 मई, 1955 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    भारतीय सिविल सेवक, प्रशासक, राजनीतिज्ञ और भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता र. रघुनाथ राव का निधन 03 मई, 1912 को हुआ था।

    भारतीय अभीनेत्री नर्गिस का निधन 03 मई, 1981 को हुआ था।

    भारतीय लेखक और एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला परांजपे का निधन 03 मई, 2000 को हुआ था।

    भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन 03 मई, 2005 को हुआ था।

    भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन 03 मई, 2006 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    UPSC 2018: कई समस्याओं के बावजूद इन लोगों ने पास की परीक्षा, कहानी जानकर मिलेगी प्रेरणा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    आज का इतिहास: 26 अप्रैल को होती है गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की पुण्यतिथि, जानें इतिहास करियर
    UP Board Result: पिछले दो साल ऐसा रहा रिजल्ट, जानें इस बार क्या है उम्मीद उत्तर प्रदेश
    इन लोकप्रिय यूट्यूब चैनलों से सीखें कोडिंग, मिलेगी सफलता करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025