NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / Indian Navy Recruitment 2019: MR बैच 02/2019 के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण
    करियर

    Indian Navy Recruitment 2019: MR बैच 02/2019 के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण

    Indian Navy Recruitment 2019: MR बैच 02/2019 के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण
    लेखन मोना दीक्षित
    May 02, 2019, 04:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    Indian Navy Recruitment 2019: MR बैच 02/2019 के लिए जारी हुई अधिसूचना, जानें विवरण

    अगर आप भी भारतीय नौसेना में भर्ती होना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि भारतीय नौसेना ने MR बैच 02/2019 कि लिए जारी कर दी है। इसके जरिए आप भारतीय नौसेना में Matric Recruit (Musician) के लिए सहायक के रूप में भर्ती हो सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भारतीय नौसेना भर्ती 2019 से जुड़ी अधिक जानकारी जैसे पात्रता, आवेदन आदि इस लेख से पढ़ें।

    06 मई से शुरू होंगे आवेदन

    भारतीय नौसेना MR भर्ती 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया 06 मई, 2019 से शुरू हो जाएगी और आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई, 2019 है। इसके साथ ही भर्ती के लिए प्री स्क्रीनिंग टेस्ट 06-07 जुलाई, 2019 को आयोजित कराया जाएगा। इसके बाद फाइनल स्क्रीनिंग टेस्ट 03-06 सितंबर, 2019 को आयोजित कराया जाएगा। अभी पदों क संख्या की घोषणा नहीं की गई है। इस पद पर भर्ती होने वाले की पे स्केल लगभग 14,600 प्रति माह है।

    क्या होनी चाहिए योग्यता

    किसी भी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले एक बार मांगी गई पात्रता को जांच लें, उसके बाद ही अगर आप पात्रता को पूरा करते हैं तभी आवेदन करें। अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस पद के लिए उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास किया हो। जिन उम्मीदवार का जन्म 01 अक्टूबर, 1994 से 30 सितंबर, 2002 के बीच हुआ हो। उम्मीदवार की लम्बाई 157 सेमी और छाती (विस्तार) 5 सेमी होनी चाहिए।

    क्या है चयन प्रक्रिया

    इस पद पर भर्ती होने के लिए आपको कई चरणों की चयन प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। पहले उम्मीदवारों का प्री स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। उसके बाद उम्मीदवारों को फाइनल स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा। फिर उम्मीदवारों का शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (PFT) होगा। जिसमें उन्हें 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में, 20 स्क्वाट अप (उत्तक बैठक) और 10 पुश-अप करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का चिकित्सा मानक (Medical Standards) होगा। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए सभी चरणों को पास करना होगा।

    कैसे करें आवेदन

    उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर इस भर्ती के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। पहले आपको अपनी ई-मेल आईडी के साथ खुद को पंजीकृत करना होगा। आवेदन करने के मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, पता आदि दर्ज करके सबमिट करने से पहले एक बार जरुर जांच लें, उसके बाद सबमिट करें। आपको आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होंगी।

    आधिकारिक अधिसूचना यहां से प्राप्त करें

    इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ज्वाइन इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं या आप हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके अधिसूचना पढ़ सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा
    नौकरियां

    शिक्षा

    JEE April Main Result 2019: ठेले वाले के बेटे ने हासिल किए 99.59 पर्सेंटाइल, जानें परीक्षा परिणाम
    CBSE 12th Result 2019: हंसिका शुक्ला और करिश्‍मा ने किया टॉप, लड़कियों ने किया अच्छा प्रदर्शन CBSE
    CBSE Board Result 2019: जारी हुआ 12वीं कक्षा का रिजल्ट, यहां से देखें CBSE
    आज का इतिहास: 02 मई को मारा गया था ओसामा बिन लादेन, जानें इतिहास करियर

    नौकरियां

    Indian Army Recruitment 2019: महिलाओं की भर्ती के लिए आज से प्रक्रिया शुरू, जानें विवरण भारतीय सेना
    UPSC Recruitment 2019: CAPF भर्ती परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिस, यहां से जानें विवरण शिक्षा
    बैंक भर्ती 2019: SBI में बंपर भर्ती, निकलने वाली है अंतिम तिथि, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    PGI Recruitment 2019: स्टाफ नर्स, लेबोरेटरी टेक्नीशियन समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण शिक्षा

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023