Page Loader
आज का इतिहास: 11 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 11 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Dec 11, 2019
08:47 am

क्या है खबर?

इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए जानें 11 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

11 दिसंबर, 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 11 दिसंबर, 1946 को यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया। 11 दिसंबर, 1946 को बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था UNICEF की स्थापना हुई। 11 दिसंबर, 1983 को जनरल एचएम इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया। 11 दिसंबर, 2001 को चीन को विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला।

जानकारी

ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास में नगर निगम बनाया

11 दिसंबर, 1687 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास में नगर निगम बनाया था। 11 दिसंबर, 1845 को प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध शुरू हुआ था। 11 दिसंबर, 1937 को यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर हुआ था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

11 दिसंबर, 1882 को तमिल कवि और पत्रकार सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ था। 11 दिसंबर, 1922 को भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता दिलीप कुमार का जन्‍म हुआ था। 11 दिसंबर, 1931 को धार्मिक आन्दोलनकर्ता ओशो रजनीश का जन्म हुआ था। 11 दिसंबर, 1935 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का जन्म हुआ था। 11 दिसंबर, 1967 को पूर्व एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर लिसी सैम्युल का जन्म हुआ था।

पुण्यतिथि

इनका होता है पुण्यतिथि

11 दिसंबर, 1949 को प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का निधन हुआ था। 11 दिसंबर, 1989 को अमेरिकी अभिनेता और गायक लिंडसे क्रॉस्बी का निधन हुआ था। 11 दिसंबर, 2002 को भारतीय न्यायविद और अर्थशास्त्री नानभोय पलकीवाला का निधन हुआ था। 11 दिसंबर, 2004 को कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एमएस सुब्बुलक्ष्मी का निधन हुआ था। 11 दिसंबर, 2012 को भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन हुआ था।