LOADING...
आज का इतिहास: 09 फरवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 09 फरवरी का इतिहास जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Feb 09, 2020
06:12 am

क्या है खबर?

छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। खासतौर से उन छात्रों को, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बार में बता पता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है। आइए 09 फरवरी का इतिहास जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में 09 फरवरी, 1931 को चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया। ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर 09 फरवरी, 1941 को कब्जा किया था। स्वतंत्र भारत में 09 फरवरी, 1951 को पहली जनगणना करने के लिए सूची बनाने का कार्य शुरु हुआ था। "अपोलो 14 मिशन" 09 फरवरी, 1971 को चांद से पृथ्‍वी पर लौटा था।

जानकारी

आस्ट्रिया और फ्रांस ने इस शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

आस्ट्रिया और फ्रांस ने 09 फरवरी, 1801 को लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। अफ्रीकी देश नाइजीरिया में 09 फरवरी, 1979 को संविधा बदला गया था। लिथुआनिया में 09 फरवरी, 1991 को मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया था।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

द लीला ग्रुप की स्थापना करने वाले भारतीय व्यापारी सीपी कृष्णन नायर का जन्म 09 फरवरी, 1922 को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के भारतीय राजनीतिज्ञ श्याम चरण गुप्ता का जन्म 09 फरवरी, 1945 को हुआ था। भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता राहुल रॉय का जन्म 09 फरवरी, 1968 को हुआ था। 14 साल की उम्र से भी पहले शतरंज ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल करने वाले परिमार्जन नेगी का जन्म 09 फरवरी, 1993 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

'भरतनाट्यम' की प्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का निधन 09 फरवरी, 1984 को हुआ था। भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे का निधन 09 फरवरी, 2008 को हुआ था। भारतीय फिल्म निर्माता और लेखक ओपी दत्ता का निधन 09 फरवरी, 2012 को हुआ था। नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके नेपाली राजनेता सुशील कोइराला 09 फरवरी, 2016 को हुआ था।