LOADING...
आज का इतिहास: क्या हुआ था 08 फरवरी के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: क्या हुआ था 08 फरवरी के इतिहास में, जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Feb 08, 2020
09:06 am

क्या है खबर?

छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। खासतौर से उन छात्रों को, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बार में बता पता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है। आइए 08 फरवरी का इतिहास जानें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

दिल्ली हवाई अड्डे पर 08 फरवरी, 1986 को पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई थी। केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से 08 फरवरी, 1999 को अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्टरवाना हुआ था। सिओल में 08 फरवरी, 2006 को भारत और दक्षिण कोरिया के बीचतीन समझौते सम्पन्न हुए थे। भूटान नरेश अपनी पहली भारतीय यात्रा पर 08 फरवरी , 2007 को निकले। उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में 08 फरवरी, 2008 को खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला था।

जानकारी

जर्मनी और फ्रांस के बीच इस संधि पर हुए हस्ताक्षर

सेल्यूलर जेल में शेर अली ने 08 फरवरी, 1872 को गवर्नर पर हमला किया था। यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस के बीच 08 फरवरी, 1909 को मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर हुए। 08 फ़रवरी, 1971 को दुनिया के पहले इलेक्‍ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्‍डैक की शुरुआत हुई।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का जन्‍म 08 फरवरी, 1925 को हुआ था। गजल गाने वाले प्रसिद्ध गायक जगजीत सिंह का जन्‍म 08 फरवरी, 1941 को हुआ था। भारत के 12वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे जेम्स माइकल लिंगदोह का जन्‍म 08 फरवरी, 1939 को हुआ था। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अज़रुद्दीन का जन्‍म 08 फरवरी, 1963 को हुआ था। भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट का जन्‍म 08 फरवरी, 1986 को हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

हंगेरियन-अमेरिकन गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी, कंप्यूटर वैज्ञानिक और पॉलीमैथ जॉन वॉन न्यूमैन का निधन 08 फरवरी, 1957 को हुआ था। महान् लेखक कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी का निधन 08 फरवरी, 1971 को हुआ था। आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारी कल्पना दत्त का निधन 08 फरवरी, 1995 को हुआ था। 2003 में फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले अंग्रेजी भौतिक विज्ञानी पीटर मैन्सफील्ड का निधन 08 फरवरी, 2017 को हुआ था।