NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 06 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    आज का इतिहास: 06 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: 06 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    लेखन मोना दीक्षित
    September 06, 2019 | 08:55 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: 06 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    छात्रों को अपनी जनरल नॉलेज अच्छी करने पर ध्यान देना चाहिए। खासतौर से उन छात्रों को, जो UPSC या किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इतिहास से हमें न सिर्फ प्रमुख घटनाओं के बार में बता पता है, बल्कि इतिहास पढ़ने से हमारी जनरल नॉलेज भी अच्छी हो जाती है। सरकारी नौकरी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इतिहास पढ़ना काफी जरुरी है। आइए 06 सितंबर का इतिहास जानें।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत 06 सितंबर, 1905 को हुई थी। फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध 06 सितंबर, 1914 को प्रारम्भ हुआ था। अमेरिका ने 06 सितंबर, 1958 को अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया था। ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध) 06 सितंबर, 1965 को हुआ था। भारतीय सेना ने 06 सितंबर, 1965 को तीन जगहों से सीमा पार करके पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।

    सोवियत संघ ने किया परमाणु परीक्षण

    अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को 06 सितंबर, 1968 को ब्रिटेन से आजादी मिली थी। इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में 06 सितंबर, 1986 को हमले में 23 लाेग मारे गए थे। सोवियत संघ ने 06 सितंबर, 1988 को भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

    इनका होता है जन्मदिन

    एक बैरिस्टर और भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता शरत चंद्र बोस का जन्म 06 सितंबर, 1889 को हुआ था। सन 1976 में धर्मा प्रोडक्शंस की स्थापना करने वाले भारतीय बॉलीवुड फिल्म निर्माता यश जौहर का जन्म 06 सितंबर, 1929 को हुआ था। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी देवांग गांधी का जन्म 06 सितंबर, 1971 को हुआ था। एक अंग्रेजी अभिनेता, लेखक, निर्माता, संगीतकार, डीजे, रैपर इदरीस एल्बा का जन्म 06 सितंबर, 1972 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    अमेरिकी जन्म नियंत्रण कार्यकर्ता, यौन शिक्षक, लेखक और नर्स मार्गरेट सेंगर का निधन 06 सितंबर, 1966 को हो गया था। बंगाली भारतीय सरोद वादक और बहु-वादक, संगीतकार उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का निधन 06 सितंबर, 1972 को हुआ था। जापानी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक अकिरा कुरोसावा का निधन 06 सितंबर, 1998 को हुआ था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ का निधन 06 सितंबर, 2009 को हो गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा

    शिक्षा

    AIIMS Recruitment 2019: जूनियर रेसिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 50 हजार से अधिक वेतन नौकरियां
    लड़कियों के लिए खुशखबरी, अब 2020 शैक्षणिक सत्र से सैनिक स्कूलों में ले सकेंगी प्रवेश मिजोरम
    दिल्ली-NCR में इन कंपनियों में करें डेटा एंट्री में इंटर्नशिप, मिलेगा 10,000 रुपये से अधिक स्टाइपेंड करियर
    अब छात्र चार साल के ग्रेजुएशन प्रोग्राम के बाद कर पाएंगे PhD uUGC
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023