NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: जानें 04 जुलाई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    करियर

    आज का इतिहास: जानें 04 जुलाई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    आज का इतिहास: जानें 04 जुलाई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज
    लेखन मोना दीक्षित
    Jul 04, 2019, 08:44 am 1 मिनट में पढ़ें
    आज का इतिहास: जानें 04 जुलाई की प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

    इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आइए जानें 04 जुलाई की प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि आदि के बारें में जानते हैं।

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    अमरीका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने 04 जुलाई, 1776 को फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। ईस्ट इंडिया कंपनी ने 04 जुलाई, 1789 को पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की थी। ब्रिटेन में 04 जुलाई, 1838 को हसकर कोयला खान दुर्घटना में 26 बच्चों की मौत हुई थी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को 04 जुलाई, 1879 को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    इडाहो बना अमेरिका का प्रांत

    मीर जाफर के बेटे मिरान की 04 जुलाई, 1760 को गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई थी। पर्शिया ने 04 जुलाई, 1778 को अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। इडाहो 04 जुलाई, 1890 को अमेरिका का 43वां प्रांत बना थी।

    इनका होता है जन्मदिन

    अमेरिकी राजनेता और वकील केल्विन कूलिज का जन्म 04 जुलाई, 1872 को हुआ था। प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म 04 जुलाई, 1897 को हुआ था। भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म 04 जुलाई, 1898 को हुआ था। हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म 04 जुलाई, 1916 को हुआ था। टेनिस खिलाड़ी पाम श्राइवर का जन्म 04 जुलाई, 1962 को हुआ था।

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    अमेरिकी राजनेता, राजनयिक, वकील, वास्तुकार थॉमस जेफरसन का निधन 04 जुलाई, 1826 को हुआ था। अमेरिकी राजनेता, वकील, राजनयिक, लेखक जॉन एडम्स का निधन 04 जुलाई, 1826 को हुआ। साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन 04 जुलाई, 1902 को हुआ था। राष्ट्रीय ध्वज को डिजायन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेकैय्या का निधन 04 जुलाई, 1963 को हुआ था। बॉलीवुड फिल्म जगत के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन 04 जुलाई, 1982 को हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    शिक्षा

    शिक्षा

    अगले दो साल में जियो इंस्टीट्यूट में होगा 1,500 करोड़ का निवेश, बनेगा विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थान करियर
    CBSE Board: 15 जुलाई तक करें विषय में बदलाव, जारी हुए ये निर्देश CBSE
    CTET 2019: परीक्षा के लिए ऐसे करें तैयारी, जानें परीक्षा पैटर्न और जरूरी दस्तावेज़ परीक्षा तैयारी
    यह डॉक्टर देते हैं मेडिकल उम्मीदवारों को मुफ्त कोचिंग, कई छात्रों ने पास की MBBS परीक्षा करियर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023