NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: 27 जून को होता है पी टी उषा का जन्मदिन, जानें इतिहास
    आज का इतिहास: 27 जून को होता है पी टी उषा का जन्मदिन, जानें इतिहास
    1/7
    करियर 1 मिनट में पढ़ें

    आज का इतिहास: 27 जून को होता है पी टी उषा का जन्मदिन, जानें इतिहास

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 27, 2019
    09:16 am
    आज का इतिहास: 27 जून को होता है पी टी उषा का जन्मदिन, जानें इतिहास

    इतिहास एक ऐसा विषय हैं, जिसके बारें में सभी छात्रों को पता होना चाहिए। खास तौर पर अगर आप UPSC या अन्य किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इतिहास की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए एक ऐसा लेख लाते हैं, जो आपको उस दिन के इतिहास के बारे में सारी जानकारी देता है। आज के इतिहास में महत्वपूर्ण घटना है कि आज पी टी उषा और आर डी बर्मन का जन्म हुआ था।

    2/7

    पी टी उषा का हुआ था जन्म

    पिलावुलकंडी थेक्केपारंबिल उषा एक सेवानिवृत्त भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं। वह 1979 से भारतीय एथलेटिक्स से जुड़ी हुई हैं। उन्हें अक्सर "भारतीय ट्रैक एंड फील्ड की रानी" कहा जाता है। पी टी उषा का जन्म केरल के कोझिकोड जिले के पयोली गाँव में हुआ था। 1979 के राष्ट्रीय खेलों में उसने कई पदक जीते हैं। उन्होंने 1980 के मॉस्को गेम्स में 16 साल की उम्र में ओलंपिक की शुरुआत की थी।

    3/7

    आज है आर डी बर्मन का जन्मदिन

    आर डी बर्मन एक भारतीय संगीत निर्देशक थे, जिन्हें भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे प्रभावशाली कंपोजर में से एक माना जाता है। बर्मन का जन्म कलकत्ता में बॉलीवुड संगीतकार/गायक सचिन देव बर्मन और उनकी गीतकार पत्नी मीरा देव बर्मन (नी दासगुप्ता) के घर हुआ था। बर्मन ने आशा भोसले (उनकी पत्नी) और किशोर कुमार के साथ प्रमुख काम किया। मुंबई में बर्मन ने उस्ताद अली अकबर खान (सरोद) और समता प्रसाद (तबला) द्वारा ट्रेनिंग ली थी।

    4/7

    कुछ प्रमुख घटनाएं

    ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने 27 जून, 1957 को एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है। ये रिपोर्ट 25 साल की रिसर्च पर आधारित थी। ब्रिटेन ने 27 जून, 2005 को भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया था। भारत व पाकिस्तान ने 27 जून, 2008 को ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए रुकावटों को हल किया था।

    5/7

    महिलाओं की पहली पत्रिका हुई प्रकाशित

    महिलाओं की पहली पत्रिका "Ladies' Mercury" 27 जून, 1693 को लंदन में प्रकाशित हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर 27 जून, 2003 में प्रतिबंध रद्द हुआ था। गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति 27 जून, 2006 को चुने गए थे।

    6/7

    इनका होता है जन्मदिन

    राष्‍ट्रगीत के र‍चयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय का जन्‍म 27 जून, 1838 को हुआ था। जर्मनी के मशहूर गर्भविज्ञानी हैंस स्‍पेमैन का जन्‍म 27 जून, 1869 को हुआ था। हिन्दी फ़िल्मों के संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्म 27 जून, 1939 को हुआ था। उड़नपरी के नाम से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली पी.टी.ऊषा का जन्‍म 27 जून, 1964 को हुआ था। अंग्रेज क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन का जन्म 27 जून, 1980 को हुआ था।

    7/7

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    'भारतीय इतिहास' में प्रसिद्ध सिक्खों के महाराजा रणजीत सिंह का निधन 27 जून, 1839 को हुआ था। अमेरिकी धार्मिक नेता जोसेफ स्मिथ का निधन 27 जून, 1844 को हुआ था। अमेरिकी अभिनेता जैक लेमन का निधन 27 जून, 2001 को हुआ था। अमेरिकी इतिहासकार और उपन्यासकार शेल्बी फूटे का निधन 27 जून, 2005 को हुआ था। भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष सैन मानेकशॉ का निधन 27 जून, 2008 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा
    पीटी उषा

    शिक्षा

    8वीं और ITI वालों को मिला बड़ा मौका, कर सकते इन पदों के लिए आवेदन नौकरियां
    UP D.El.Ed. (BTC) Admission 2019: कल से शुरु होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें कैसे करें आवेदन उत्तर प्रदेश
    पेट्रोल पंप पर काम करने वाले के बेटे ने पहले प्रयास में पास की UPSC परीक्षा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    DU Admission 2019: इस साल एडमिशन कैंसिल कराने पर कटेंगे दोगुने रुपये दिल्ली

    पीटी उषा

    पीटी उषा IOA की पहली महिला अध्यक्ष बनीं, जानिए उनका उपलब्धियों भरा करियर एशियाई खेल
    आंदोलनरत पहलवानों ने IOA प्रमुख पीटी उषा को लिखा पत्र, रखी ये प्रमुख मांगे विनेश फोगाट
    पहलवानों का धरना खत्म, जांच पूरी होने तक WFI का काम नहीं करेंगे बृजभूषण सिंह अनुराग ठाकुर
    दिल्ली: जंतर मंतर पहलवानों से मिलने पहुंची पीटी उषा, धरना खत्म करने की अपील बृजभूषण शरण सिंह
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023