Page Loader
आज का इतिहास: क्या हुआ था 03 जनवरी को? जानें और बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: क्या हुआ था 03 जनवरी को? जानें और बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Jan 03, 2020
07:00 am

क्या है खबर?

किसी सरकारी नौकरी या UPSC की परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए इतिहास के बारे में जानना उतना ही जरुरू है, जितना कि बाकी विषयों के बारे में जानना जरुरी है। चाहे हमारे देश का इतिहास हो या दुनिया का, इतिहास में बहुत सी अहम घटनाएं दर्ज हैं। सरकारी नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में सामान्य ज्ञान और इतिहास के प्रश्न आते हैं। 03 जनवरी का इतिहास जानने के लिए इस लेख को जरुर पढ़ें।

प्रमुख घटनाएं

कुछ प्रमुख घटनाएं

03 जनवरी, 1929 को महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले थे। 03 जनवरी, 1930 को बेल्जियम में जहरीली गैस का रिसाव से 60 लोगों की जान चली गई थी। 03 जनवरी, 1943 को टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया था। 03 जनवरी, 1948 को चीन के शरणार्थी जहाज में विस्फोट से 1100 लोग मारे गए थे। 03 जनवरी, 1954 को अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे गए थे।

जानकारी

ब्रह्मचर्य आश्रम खुला

03 जनवरी, 1901 को शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला था। 03 जनवरी, 1911 को अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ था। 03 जनवरी, 1920 को तुर्की और आर्मिनिया के बीच शांति संधि हुई थी।

जन्मदिन

इनका होता है जन्मदिन

03 जनवरी, 1903 को भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक जयपाल सिंह का जन्म हुआ था। 03 जनवरी, 1927 को ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक का जन्म हुआ था। 03 जनवरी, 1938 को प्रसिद्ध भारतीय राजनेता जसवंत सिंह का जन्म हुआ था। 03 जनवरी, 1979 को मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग का जन्म हुआ था। 03 जनवरी, 1981 को भारतीय पार्श्वगायक नरेश अय्यर का जन्म हुआ था।

पुण्यतिथि

इनकी होती है पुण्यतिथि

03 जनवरी, 1972 को लेखक व नाटककार मोहन राकेश का निधन हुआ था। 03 जनवरी, 1979 को अमेरिकी होटल व्यवसायी और हिल्टन होटल के संस्थापक कोनराड हिल्टन का निधन हुआ था। 03 जनवरी, 2002 को भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन हुआ था। 03 जनवरी, 2005 को भारतीय विदेश मंत्रालय के टॉप अधिकारी रहे जेएन दीक्षित का निधन हुआ था।