NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / इस समय क्या कर रहे हैं पिछले पांच साल के JEE टॉपर? जानें
    अगली खबर
    इस समय क्या कर रहे हैं पिछले पांच साल के JEE टॉपर? जानें

    इस समय क्या कर रहे हैं पिछले पांच साल के JEE टॉपर? जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 11, 2019
    09:10 pm

    क्या है खबर?

    संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE), जिसमें मुख्य और उन्नत परीक्षा शामिल है भारत में सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है।

    लाखों छात्र JEE के माध्यम से प्रतिष्ठित IIT में प्रवेश लेना चाहते हैं, लेकिन कुछ ही उम्मीदवार इस परीक्षा को पास कर पाते हैं।

    आज के इस लेख में हम आपको पिछले पांच साल के IIT टॉपर के बारें में बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि अब वे क्या कर रहे हैं।

    #1

    प्रणव गोयल ने 2018 में किया टॉप

    हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले प्रणव गोयल 2018 में JEE एडवांस के टॉपर बने थे।

    उन्होंने JEE-Advanced में 360 में से 337 नंबर हासिल कर अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 हासिल की थी।

    विशेष रूप से उन्होंने 2018 JEE मेन में AIR-4 हासिल की थी और चंडीगढ़ ट्राइसिटी क्षेत्र के CBSE 12वीं नॉन-मेडिकल स्ट्रीम के टॉपर थे।

    प्रणव फिलहाल IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में B.Tech कर रहे हैं।

    #2

    सर्वेश मेहतानी हैं 2017 के टॉपर

    साल 2017 में चंडीगढ़ के सर्वेश मेहतानी ने 366 में से 339 नंबरों के साथ JEE एडवांस्ड में टॉप किया। उन्होंने AIR में पहली रैंक हासिल की थी।

    JEE एडवांस्ड में उन्होंने गणित में 120, फिजिक्स में 104 और केमिस्ट्री में 115 नंबर हासिल किए थे। वह JEE मेन 2017 में सातवें स्थान हासिल किया था।

    सर्वेश वर्तमान में IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में B.Tech कार्यक्रम कर रहे हैं।

    #3

    अमन बंसल ने साल 2016 में किया टॉप

    जयपुर के अमन बंसल ने साल 2016 में JEE एडवांस्ड परीक्षा में टॉप किया था।

    उन्होंने 372 में से 320 नंबर हासिल कर परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल की थी। उन्होंने साल 2016 के JEE मेन में 360 में से 323 नंबर हासिल किए थे।

    वर्तमान में वह IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (2016-20) में B.Tech कर रहे हैं, जो कंप्यूटर विज्ञान के सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों में से एक की पेशकश के लिए जाना जाता है।

    #4

    सतवत जगवानी कर रहे हैं MIT में पढ़ाई

    साल 2015 में JEE एडवांस्ड में टॉप करने वाले सतवत जगवानी ने AIR 1 को हासिल करने के लिए कुल 504 में से 469 नंबर हासिल किए थे।

    हालांकि उन्होंने साल 2015 में IIT बॉम्बे में B.Tech इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग प्रोग्राम में दाखिला लिया था, लेकिन प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में बैचलर ऑफ साइंस इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में शामिल होने के लिए उन्होंने दो साल बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

    #5

    चित्रांग मुर्डिया ने भी हासिल की AIR 1

    2014 के JEE एडवांस्ड टॉपर उदयपुर के चित्रांग मुर्डिया ने AIR 1 हासिल करने के लिए 334/360 नंबर हासिल किए थे।

    इसके साथ ही उन्होंने उस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 97% नंबर हासिल किए थे।

    2014 में IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में B.Tech में शामिल हुए थे, लेकिन दो साल बाद फिजिक्स में बैचलर की डिग्री हासिल करने के लिए उन्होंने साइंस में स्नातक करने के लिए मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में प्रवेश किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    शिक्षा

    UPSC Exam Calendar 2020: जारी हुआ कैलेंडर, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    इन छह UPSC अधिकारियों ने कई प्रयासों और संघर्षों के बावजूद पास की परीक्षा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    Indian Navy Recruitment 2019: भारतीय नौसेना में निकली भर्ती, 2 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन नौकरियां
    हिंदी में अच्छी पकड़ होने पर चुनें ये करियर विकल्प, बनाएं अच्छा भविष्य करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025