NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / लॉ में बनना चाहते हैं अच्छा भविष्य, तो चुनें ये करियर विकल्प
    अगली खबर
    लॉ में बनना चाहते हैं अच्छा भविष्य, तो चुनें ये करियर विकल्प

    लॉ में बनना चाहते हैं अच्छा भविष्य, तो चुनें ये करियर विकल्प

    लेखन मोना दीक्षित
    Jun 05, 2019
    06:35 pm

    क्या है खबर?

    आज के समय में सब एक ऐसा करियर विकल्प चुनना चाहते हैं, जिस में स्कोप हो।

    ज्यादातर छात्रों के लोकप्रिय विकल्प में इंजीनियरिंग और डॉक्टर होता है, लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसे विकल्प होते हैं जिसमें आप एक अच्छा भविष्य बना सकते हैं।

    कई अच्छे करियर विकल्पों में से एक लॉ (Law) है।

    आज के इस लेख में हम आपको लॉ में करियर विकल्प बताने वाले हैं। इसमें आपके पास कई विकल्प होते हैं।

    आइए जानें।

    #1

    ले सकते हैं ये डिग्री

    LLB कानूनी शिक्षा की सबसे आम डिग्री है।

    आप 12वीं के बाद पांच साल के एकीकृत कार्यक्रम जैसे BA LLB, B.Sc LLB, BBA LLB, B.Com LLB में प्रवेश ले सकते हैं।

    इसके साथ ही आप LLM करके मास्टर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

    लॉ में दाखिला लेने के लिए आपको CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) देना होगा।

    CLAT का आयोजन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) और विभिन्न अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

    #2

    कॉरपोरेट वकील के तौर पर बना सकते हैं करियर

    आप लॉ की पढ़ाई करके कॉर्पोरेट वकील बन सकते हैं। आज के समय में ज्यादातर कंपनियों में कॉर्पोरेट वकील होते हैं।

    कॉर्पोरेट वकील कंपनियों की ओर से सभी लेनदेन को अपनी इन-हाउस लीगल टीम या कॉरपोरेट लॉ फर्मों के हिस्से के रूप में संभालते हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक सभ्य लॉ फर्म से शुरू होने वाला एक फ्रेशर सालाना लगभग 6 से 8 लाख रुपये के बीच कमाई कर कर सकता है।

    #3

    जुडिशरी और सिविल सर्विसेस भी है अच्छा विकल्प

    न्यायिक सेवाओं (ज्यूडिशियल सर्विस) में प्रवेश के लिए राज्य अनुसार परीक्षा आयोजित की जाती है।

    जो जज बनकर टेबल के दूसरी तरफ से चीजों को देखना चाहते हैं। वे ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम के लिए तैयारी कर सकते हैं।

    हम आपको सलाह देंगे कि 1-2 साल के अनुभव प्राप्त के बाद इन परीक्षाओं में बैठें।

    ये देश की विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। इसके लिए आपको अच्छे से तैयारी करना होगी।

    जानकारी

    मीडिया और प्रकाशन में बनाएं करियर

    प्रोफेशनल तौर पर पत्रकारिता और कानून दोनों ही आपस में जुड़े हुए हैं, क्योंकि उन्हें बेहतर रिसर्च और लेखन कौशल के साथ-साथ सरकार और कानूनी प्रणाली का एक महत्वपूर्ण ज्ञान आवश्यक है। कानूनी पत्रकारिता अदालतों में कानूनी कार्यवाही, आपराधिक मामलों आदि को कवर करती हैं।

    #5

    चुन सकते हैं सामाजिक कार्य का विकल्प

    गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) में बड़ी संख्या में लॉ स्नातक वाले शामिल हैं।

    यदि आप सामाजिक-कानूनी मुद्दों के बारे में भावुक हैं, तो यह आपके लिए सही अवसर है।

    एक NGO और सिविल सोसाइटी संगठनों के साथ पर्यावरण संरक्षण, लिंग संबंधी चिंताओं, जातिगत भेदभाव, रोजगार, काम करने की स्थिति पर आदि मुद्दों पर काम कर सकता है।

    लॉ स्कूल के स्नातकों को संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों आदि के साथ काम करने का अवसर प्रदान होता हैं।

    #6

    लिटिगेशन में बनाएं करियर

    इन कई विकल्पों के बीच एक और विकल्प लिटिगेशन (मुकदमेबाज़ी) का है।

    एक कानून स्नातक के लिए वकील एक पारंपरिक करियर पथ के रुप में आता है।

    वकील बनने के लिए ग्रेजुएट को एक परीक्षा देनी होती है, जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की जाती है।

    यह हर साल में दो बार आयोजित किया जाता है। ये परीक्षा विश्लेषणात्मक कौशल और कानून के बुनियादी ज्ञान पर आधारित है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    शिक्षा

    आज का इतिहास: जानें क्या हुआ था 29 मई को, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    महाराष्ट्र: 43 वर्षीय ऑटो चालक ने पास की 12वीं बोर्ड परीक्षा, अब करना चाहते हैं B.Com मुंबई
    कॉलेज में अपना पहला साल शुरू कर रहे छात्र अपनाएं ये उपयोगी टिप्स, बनेगी पहचान करियर
    गुरुग्राम: इन पांच कॉलेजों में शुरू होंगे नए नौ कोर्स, महिला कॉलेज को लगा झटका हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025