NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC: कठिन तथ्यों को याद करने के लिए कारगार हैं ये तकनीकें
    अगली खबर
    UPSC: कठिन तथ्यों को याद करने के लिए कारगार हैं ये तकनीकें
    कठिन तथ्यों को याद करने के लिए अपनाएं ये तकनीक

    UPSC: कठिन तथ्यों को याद करने के लिए कारगार हैं ये तकनीकें

    लेखन राशि
    Jul 22, 2023
    12:52 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का पाठ्यक्रम बहुत बड़ा है।

    इसमें पढ़ने और याद रखने के लिए बहुत कुछ है। परीक्षा की तैयारी के दौरान आपको कई अवधारणाओं को समझना होगा और इसे वर्तमान मुद्दे से जोड़ना होगा।

    कई बार जानकारियों को संशोधित करना होगा और जानकारी याद रखने के लिए लिंक भी बनाना होगा।

    आइए जानते हैं कुछ खास तकनीकें, जिनकी मदद से आप कठिन से कठिन तथ्यों को आसानी से याद कर सकेंगे।

    #1

    माइंड मैप बनाएं

    UPSC की तैयारी के दौरान एक टॉपिक से जुड़ी कई जानकारियों को याद करना होगा।

    ऐसे में माइंड मैप तकनीक का इस्तेमाल करें। इसमें विषय से संंबंधित सभी जानकारियों को आपस में लिंक करना होता है।

    इसमें आप आरेखों की मदद से टॉपिक के विभिन्न बिंदुओं का विवरण करते हैं।

    ये एक चित्र की तरह होता है, इससे टॉपिक की पूरी जानकारी मिल जाती है। इसकी मदद से कम समय में ज्यादा पढ़ाई कर सकते हैं।

    #2

    किसी को पढ़ाने से मिलेगा लाभ

    IAS की तैयारी के लिए प्रभावी अध्ययन आदतें विकसित करें। कठिन तथ्यों को याद करने का सबसे अच्छा तरीका है किसी को पढ़ाना।

    कहा जाता है कि पढ़ाने से चीज़ें लंबे समय तक दिमाग में बनी रहती हैं। परीक्षार्थी ऐसे पढ़ाई करें कि वे किसी दूसरे व्यक्ति को पढ़ा रहे हैं।

    आप खुद से सवाल पूछे और उन सवालों का विस्तार से जवाब दें। एक बार जब पढ़ना समाप्त हो जाए तो इसे किसी को समझाने का प्रयास करें।

    #3

    रिवीजन करें

    रिवीजन किसी भी जानकारी को याद रखने की कुंजी है।

    अधिकतर छात्र रिवीजन पर ध्यान नहीं देते, उन्हें लगता है कि रिवीजन में ज्यादा समय बर्बाद होगा।

    ध्यान रखें कि किसी भी टॉपिक के पहले रिवीजन में आपको समय लगेगा, लेकिन दूसरे और तीसरे रिवीजन के दौरान आप कुछ ही मिनटों में टॉपिक को कवर कर सकेंगे।

    ऐसे में प्रतिदिन जानकारियों को बार-बार पढ़ें। रिवीजन के लिए इन टिप्स का उपयोग करें।

    जानकारी

    प्लैशकार्ड बनाएं

    अगर आपको किसी विषय को कम समय में याद करना है तो फ्लैशकार्ड बनाएं। सभी तथ्यों, परिभाषाओं और सूत्रों को एक बड़े से कार्ड में लिख लें। जानकारियों को अलग-अलग रंगों से हाइलाइट करें। ध्यान रखें कि फ्लैशकार्ड पर केवल बुलेट प्वाइंट लिखे जाते हैं।

    #4

    निमॉनिक्स का उपयोग करें

    UPSC की तैयारी के लिए निमॉनिक्स का उपयोग बहुत मददगार है।

    इसमें देशों, नदियों, अंतरराष्ट्रीय समूह, समुद्रों, महत्वपूर्ण व्यक्तियों और घटनाओं को याद करने के लिए अलग-अलग नाम होते हैं।

    जैसे लाल सागर के सीमावर्ती देशों की ट्रिक के लिए शब्द है Y SEEDS, इसमें Y से यमन, S से साउदी अरब, E से इरिट्रिया, E से इजिप्ट, D से जिबूती, S से सूडान है।

    इसी तरह से तथ्यों को याद करने के लिए कई सारे शब्द हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    परीक्षा तैयारी

    UPSC: मुख्य परीक्षा के लिए निबंध लेखन से पहले मजबूत करें ये क्षेत्र  UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    बैंक परीक्षा पास करना चाहते हैं तो जरूर अपनाएं ये 10 खास टिप्स बैंक भर्ती
    IAS की तैयारी के लिए ऐसे विकसित करें प्रभावी अध्ययन की आदतें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पढ़ाई के लिए युवा कर रहे पोमोडोरो तकनीक का इस्तेमाल, जानिए इसके बारे में सबकुछ शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025