NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / DD बिहार की बड़ी पहल, इन क्लास के छात्र टेलीविजन से कर पाएंगे पढ़ाई
    अगली खबर
    DD बिहार की बड़ी पहल, इन क्लास के छात्र टेलीविजन से कर पाएंगे पढ़ाई

    DD बिहार की बड़ी पहल, इन क्लास के छात्र टेलीविजन से कर पाएंगे पढ़ाई

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 20, 2020
    03:43 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में घर पर रहकर छात्रों की पढ़ाई को काफी नुक्सान हो रहा है। सभी राज्य और केंद्र सरकार छात्रों की पढ़ाई के लिए कई प्रयास कर रही हैं।

    इसी बीच बिहार ने एक नई पहल की है। भारत के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता दूरदर्शन (DD) और बिहार शिक्षा परियोजना (BEP) ने साथ मिलकर छात्रों के लिए आभासी शिक्षण शुरू करने का फैसला लिया है।

    आइए जानें पूरी खबर।

    विवरण

    कब होगा प्रसारण?

    BEP के निदेशक संजय सिंह ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को एक पत्र भेजा है।

    संबंधित डीईओ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों और छात्रों को एसएमएस या व्हाट्सऐप टेक्स्ट संदेशों के माध्यम से माप के बारे में सूचित किया जाए।

    बता दें कि शैक्षिक प्रसारण रोजाना सुबह 11:05 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। यानी छात्रों को लगभग एक घंटे आभासी शिक्षण मिलेगा।

    माध्यम

    व्हाट्सऐप के माध्यम से किया जाए सूचित

    BEP के जिला कार्यक्रम अधिकारी देव कन्हैया ने बीते शुक्रवार को बताया कि सभी हेडमास्टर और उन्नत मध्य विद्यालयों, उच्च विद्यालयों और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस पहल के बारे में बताया जाए।

    साथ ही संबंधित DEO को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं कि शिक्षकों और छात्रों को व्हाट्सऐप टेक्स्ट के माध्यम इस पहल के बारे में जानकारी दी जाए।

    अन्य राज्य

    इन राज्यों में पहले से ही चल रही हैं ऐसी क्लासेज

    आज से दूरदर्शन ओडिया भी 10वीं क्लास के छात्रों के लिए क्लासेज का आयोजन करने वाला है। 2020-21 के शैक्षणिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ओडिशा द्वारा आयोजित 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ये क्लासेज होंगी।

    टेलीविजन पर DD ओडिया के माध्यम से विभिन्न विषयों पर छात्रों को शिक्षण दिया जाएगा।

    साथ ही कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, जम्मू और कश्मीर में पहले से ही DD के माध्यम से ऐसी क्लासेज चल रही हैं।

    CBSE

    CBSE ने भी की ये पहल

    बिहार के साथ-साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी कई पहल की हैं। जिसमें से लोगों के घर पर रोजाना हैप्पीनेस क्लासेज संचालित होना एक बड़ी पहल है।

    दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग रोजाना शाम 04:00 बजे से हैप्पीनेस क्लासेज का आयोजन करने जा रहा है।

    लाइव सत्र के माध्यम से सोशल मीडिया, फेसबुक और यूट्यूब पर हैप्पीनेस क्लासेज का आयोजन होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    अगले सप्ताह 7,000 करोड़ रुपये के IPO देंगे दस्तक, जानिए कब-कब खुलेंगे  शेयर बाजार समाचार
    कोच्चि के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ लाइबेरियाई जहाज हुआ, 24 लोगों को बचाया गया केरल
    कैदियों की अदला-बदली के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला; 13 की मौत, 43 घायल रूस समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रशंसा प्रस्ताव पारित नरेंद्र मोदी

    शिक्षा

    BRICS गणित प्रतियोगिता में हों शामिल, ये छात्र कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन CBSE
    इंडियन आर्मी रैली भर्ती समेत इन भर्तियों के लिए करें आवेदन, जानें विवरण नौकरियां
    ग्रीन टैलेंट अवॉर्ड 2020 के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भाग लेकर प्राप्त करें कई लाभ करियर
    IGNOU द्वारा कराए जा रहे इस कोर्स के लिए करें आवेदन, पढ़ाई के साथ-साथ करें कमाई IGNOU
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025