Page Loader
BRICS गणित प्रतियोगिता में हों शामिल, ये छात्र कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

BRICS गणित प्रतियोगिता में हों शामिल, ये छात्र कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Apr 14, 2020
11:10 am

क्या है खबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वार्षिक ब्रिक्स गणित प्रतियोगिता (BRICSMATHs Competition 2020) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रतियोगिता में भारत से साथ-साथ अन्य छह देशों के छात्र भी भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के लिए एक परीक्षा का आयोजन किया जात है। जिसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य से छात्रों में गणित विषय के प्रति रुचि को बढ़ाना है। आइए कौन से छात्र हो सकते हैं शामिल।

विवरण

प्रतियोगिता में होंगे दो राउंड

प्रारंभिक दौर में छात्रों को अभ्यास का अवसर मिलता है। प्रारंभिक राउंड 22 अप्रैल से 22 मई, 2020 तक होगा। इसके बाद मेन राउंड का आयोजन 14 सितंबर, 2020 से 30 अक्टूबर, 2020 के बीच होगा। मेन राउंड से पहले छात्र ट्राइल राउंड दे सकते हैं। ट्रायल राउंड का रिजल्ट का मेन राउंड को प्रभावित नहीं करते हैं। ट्राइल राउंड 21 जुलाई-13 सितंबर, 2020 के बीच होगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

जानकारी

ऐसा होगा मेन राउंड

मेन में छात्रों के पास सभी टॉस्कों को पूरा करने के लिए 60 मिनट होते हैं। मेन राउंड में भाग लेने के लिए ट्रायल राउंड को पूरा करना अनिवार्य नहीं है। अगर छात्र लॉगआउट हो जाता है, तो टेस्ट ऑटोमेटिक सबमिट हो जाता है।

प्रक्रिया

कैसे करें आवेदन?

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद उम्मीदवारों को अपना देश और भाषा का चयन करना होगा। बता दें कि छात्रों को अपने अभिभावकों या शिक्षकों द्वारा साइन अप कराना होगा। होम पेज पर साइन अप पर क्लिक करें। अब शिक्षक या अभिभावक में से किसी एक विकल्प को चुनें। उसके बाद मांगे जा रहे विवरण दर्ज करके साइन अप करें। उसके बाद आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें।

जानकारी

अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन यहां से करें

BRICS 2020 की अधिक जानकारी और प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या हमारे द्वारा दिया गया लिंक पर क्लिक करके भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करेंयहां से रजिस्ट्रेशन करें।