NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / हर साल लाखों छात्र पढ़ाई के लिए जाते हैं विदेश, जानें इसके फायदे
    अगली खबर
    हर साल लाखों छात्र पढ़ाई के लिए जाते हैं विदेश, जानें इसके फायदे
    विदेश में पढ़ाई करने के फायदे (तस्वीरः फ्रीपिक)

    हर साल लाखों छात्र पढ़ाई के लिए जाते हैं विदेश, जानें इसके फायदे

    लेखन राशि
    Sep 05, 2023
    10:45 pm

    क्या है खबर?

    उच्च शिक्षा की मांग के चलते भारतीयों के बीच विदेश में पढ़ाई की रूचि बढ़ी है।

    भारत से हर साल लाखों की संख्या में छात्र उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और चीन जैसे देशों में जाते हैं।

    विदेश में पढ़ाई करना एक कॉलेज छात्र के लिए सबसे फायदेमंद अनुभवों में से एक हो सकता है।

    आइए विदेश में पढ़ाई करने के कुछ प्रमुख फायदों के बारे में जानते हैं।

    #1

    वैश्विक केंद्र में अध्ययन का मौका

    छात्रों को अपने पसंदीदा क्षेत्र के अग्रणी वैश्विक केंद्र में अध्ययन करने का मौका मिलता है।

    भारत में आज भी थ्योरी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, लेकिन विदेशों में प्रैक्टिकल ज्ञान पर जोर दिया जाता है।

    विदेशों में विषयों के चुनाव को लेकर आजादी मिलती है, आपको विभिन्न विषयों का अलग पक्ष देखने को मिलेगा।

    सभी देशों की शिक्षण प्रणाली अलग-अलग होती है, इससे ज्यादा चीजें सीखने का मौका मिलता है।

    #2

    भाषा कौशल का विकास

    दुनिया में अलग-अलग तरह की भाषाएं बोली जाती हैं। ऐसे में विदेश में पढ़ाई करने से आप नई भाषाएं सीख सकेंगे। आप उस भाषा का चुनाव कर सकते हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा मांग में है।

    विदेशी भाषा सीखने के कई फायदे हैं। आप जितनी ज्यादा भाषाओं के जानकार बनेंगे आपका रिज्यूम उतना ही आकर्षक बनेगा।

    भाषा कौशल के विकास होने से करियर में सकारात्मक असर पड़ेगा और आप वैश्विक कंपनियों में उच्च पदों पर काम कर सकेंगे।

    #3

    करियर की संभावनाएं

    विदेश में पढ़ाई करने से उम्मीदवारों के पास करियर के बेहतर विकल्प उपलब्ध होते हैं।

    आप अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में उच्च वेतन पर काम कर सकते हैं। कई भारतीय नियोक्ता भी विदेश में पढ़ाई कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता देते हैं।

    इसके अलावा अधिकांश देश स्टूडेंट वीजा पर नौकरी का अवसर देते हैं।

    छात्रों को प्रति सप्ताह 20 घंटे तक काम करने का मौका मिलता है, इससे काम करने के कौशल के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

    जानकारी

    बड़ी रिसर्च करने का मौका

    विदेशों में पढ़ाई के दौरान आप कई बड़ी रिसर्च कर सकते हैं। विदेशी विश्वविद्यालय रिसर्च पर ज्यादा फोकस करते हैं। इसके लिए छात्रों को स्कॉलरशिप भी मिलती है। आप अपने रिसर्च पेपर्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पब्लिश भी करवा सकते हैं।

    #4

    दृष्टिकोण का विकास

    हर देश की अपनी अलग संस्कृति होती है और विदेश में पढ़ाई के दौरान आप नई संस्कृतियों से परिचित होंगे।

    विदेश के कॉलेजों में आप अलग-अलग देशों के छात्रों से मिलेंगे और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत कर सकेंगे।

    इससे दृष्टिकोण का विकास होता है। आप विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोगों से नेटवर्किंग बढ़ा सकते हैं।

    इससे नौकरी पाने के बेहतर मौके मिलने के साथ दूसरे देशों में काम करने में आसानी होगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम अध्ययन के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्थान हैं।

    अमेरिका में करीब 4.65 लाख से ज्यादा और यूनाइटेड किंगडम में लगभग 55,000 से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं।

    ऑस्ट्रेलिया में लगभग 1,00,000 भारतीय छात्र और संयुक्त अरब अमीरात में लगभग 1,64,000 भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

    इसके अलावा कनाडा और यूरोप में हजारों भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विदेश में पढ़ाई

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    विदेश में पढ़ाई

    विदेश में पढ़ाई करने का प्लान बनाने से पहले छात्र ऐसे करें सही देश का चुनाव शिक्षा
    राजस्थान के छात्र राजीव गांधी स्कॉलरशिप के जरिए विदेश में करें मुफ्त पढ़ाई, ऐसे करें आवेदन राजस्थान
    रुपये की गिरती कीमत के कारण भारतीय छात्रों का अमेरिका जाकर पढ़ाई करना हुआ मुश्किल अमेरिका
    कैसे करें तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन? जानें स्टेप बाय स्टेप विदेश मंत्रालय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025