असम: खबरें

असम: चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगाए 'जय श्रीराम' के नारे

असम में चुनावी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए और सभी को राम नवमी की बधाई दी।

तिनसुकिया में असम राइफल्स के काफिले पर उग्रवादियों का हमला, 1 सैनिक घायल

असम के तिनसुकिया में मंगलवार को असम राइफल्स के काफिले में शामिल 3 वाहनों को हथियारबंद उग्रवादियों द्वारा ग्रेनेड बम से निशाना बनाया गया। हमले में एक सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गया।

05 Apr 2024

नेपाल

असम: समूह ने नेपाल की महिला पर्यटक को कैब से बाहर खींचा, उत्पीड़न और बदसलूकी की

असम में नेपाल की महिला पर्यटक के उत्पीड़न और उसके साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अपनी आपबीती बताई है।

असम: भारी तूफान के कारण ब्रह्मपुत्र नदी में पलटी नाव, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

असम में रविवार रात आए भयंकर तूफान और बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलट गई। हादसे में 2 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।

असम में कांग्रेस को झटका, विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा

असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधायक भरत चंद्र नारा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

25 Mar 2024

यात्रा

गर्मियों में पूर्वोत्तर में घूमने की बनाएं योजना, जानें यहां के UNESCO विश्व धरोहर स्थल

पूर्वोत्तर भारत पूरी दुनिया में अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां कई UNESCO विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनकी यात्रा करके आपको बेहद आनंद महसूस होगा।

AAP ने गुवाहाटी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार वापस लिया, कांग्रेस के सामने रखी यह मांग

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम की गुवाहाटी सीट से अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया है। AAP ने यहां भाबेन चौधरी को टिकट दिया था।

अमृतपाल की सेल से मोबाइल समेत अन्य उपकरण बरामद होने के मामले में जेल अधीक्षक गिरफ्तार

असम के डिब्रूगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के पास से उपकरण बरामद होने पर जेल अधीक्षक निपेन दास को गिरफ्तार किया गया है।

#NewsBytesExplainer: असम सरकार ने क्यों किया रद्द मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण कानून? 

असम में मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935 रद्द हो गया है।

18 Feb 2024

खान-पान

असम का राज्य फल है काजी नेमू, सेवन से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ 

हाल ही में असम ने काजी नेमू को अपना राज्य फल घोषित किया है। यह एक तरह का नींबू है, जो असम में होता है।

असम: डिब्रूगढ़ जेल में छापेमारी, अमृतपाल सिंह की सेल से मोबाइल फोन समेत कई उपकरण बरामद

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। जेल की जिस सेल में अमृतपाल कैद है, वहां से पुलिस ने मोबाइल फोन, कैमरा और स्मार्टवॉच समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

09 Feb 2024

मिजोरम

असम और मिजोरम सीमा विवाद सुलझाने पर हुए राजी, दोनों मुख्यमंत्रियों ने की मुलाकात

भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम और मिजोरम सामूहिक प्रयासों से सीमा विवाद को सुलझाने पर सहमत हुए हैं। इस संबंध में आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा के बीच मुलाकात हुई।

लोकसभा चुनाव: AAP ने असम में 3 उम्मीदवार उतारे, INDIA के समर्थन की उम्मीद जताई

विपक्षी पार्टियों के INDIA गठबंधन को एक बार फिर झटका लगा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने गठबंधन में बातचीत से पहले ही असम में लोकसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवार उतार दिए हैं।

#NewsBytesExplainer: उत्तराखंड के बाद अन्य किन राज्यों में लाया जा सकता है UCC?

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) से संबंधित विधेयक लाया गया है।

गुवाहाटी: 5 सितारा होटल में कारोबारी की हत्या, प्रेमी संग भाग रही महिला गिरफ्तार

असम के गुवाहाटी के 5 सितारा होटल में हुई व्यक्ति की हत्या के मामले को पुलिस ने चंद घंटे में सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक-युवती कोलकाता भागने जा रहे थे।

04 Feb 2024

केरल

केरल: कई दिनों से भूख से परेशान शख्स खाने लगा बिल्ली का मांस

केरल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के कुट्टीपुरम में एक शख्स बिल्ली का कच्चा मांस खाते हुए मिला।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा की धमकी, लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार करेंगे

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से परेशान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की धमकी दी है।

असम: राहुल गांधी की यात्रा में पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प, मुख्यमंत्री का FIR का आदेश 

राहुल गांधी को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को असम के गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

क्या राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में व्यवधान पैदा कर रही असम सरकार? 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम की सरकार पर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाया है।

असम: राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश से रोका गया

भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में विकट परिस्थितियों से जूझ रही है। सोमवार सुबह यहां के नागांव में राहुल गांधी को मंदिर में प्रवेश से रोक दिया गया।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को अनुमति नहीं दे रही असम सरकार, लोगों को धमका रही- राहुल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का आज 8वां दिन है।

असम: नदी में गिरा निजी सुरक्षा अधिकारी, बचाने की जगह वीडियो बनाते रहे SP

असम के दक्षिण सलमारा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पुलिस अधीक्षक (SP) की तस्वीर ले रहे एक निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) का पैर फिसल गया और नदी में डूबकर उनकी मौत हो गई।

असम: पिकनिक पर जा रही बस की कोयला लदे ट्रक से भिड़ंत, 14 यात्रियों की मौत

असम के गोलाघाट जिले में बुधवार सुबह यात्रियों से भरी बस और कोयला लदे ट्रक में आमने-सामने से भिड़ंत होने से 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 27 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पूर्वोत्तर में शांति की राह में बड़ा कदम, सरकार और ULFA के बीच हुआ शांति समझौता 

पूर्वोत्तर भारत और खासकर असम में शांति स्थापित करने की दिशा में आज एक सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने असम के उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) के एक गुट के साथ शांति समझौता किया है।

असम: गीता से जुड़े ब्राह्मण-शुद्र पोस्ट पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मांफी मांगी, ट्वीट हटाया

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ब्राह्मण-शुद्र से जुड़े एक उपदेश को एक्स पर साझा कर विवादों में घिर गए थे। अब उन्होंने इस पर माफी मांगी है।

असम: 12,600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, तुरंत करें पंजीकरण

असम प्रत्यक्ष भर्ती आयोग (ADRC) आज (29 दिसंबर) ग्रेड 3 और ग्रेड 4 भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा।

#NewsBytesExplainer: क्या है असम का ULFA, जिसके साथ सरकार करने जा रही शांति समझौता?

केंद्र सरकार जल्द ही यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) के वार्ता समर्थक गुट के साथ ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर सकती है।

असम लोक सेवा आयोग की भर्ती में घोटाला, SIT ने 2 सिविल सेवकों को गिरफ्तार किया

असम लोक सेवा आयोग (APSC) के भर्ती घोटाले में असम पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने 2 सिविल सेवकों को गिरफ्तार किया है।

असम: संतों और पुजारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

असम में संतों, नामघरिया और पुजारियों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस के विधायक आफताबुद्दीन मोल्लाह को गिरफ्तार किया गया है।

असम में सरकारी नौकरी के लिए आज से करें आवेदन, मिलेगा 70,000 रुपये तक वेतन

असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने 264 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

असम में 12,600 पदों पर निकली भर्ती, 8वीं पास से लेकर स्नातक उम्मीदवार करें आवेदन

असम प्रत्यक्ष भर्ती आयोग (ADRC) ने असम के विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों में ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

असम: गोलपारा में कार और बस में आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

असम के गोलपारा जिले में सोमवार को कार और बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हुए हैं।

असम: सरकारी कर्मचारी दूसरी शादी नहीं कर सकेंगे, मुख्यमंत्री बोले- धर्म अनुमति देता है, सरकार नहीं

असम में पत्नी या पति के जीवित रहते हुए सरकारी कर्मचारी दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में कर्मचारियों को दूसरी शादी की छूट रहेगी, लेकिन इसके लिए पहले सरकार ने अनुमति लेनी होगी।

गुवाहाटी हाई कोर्ट ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज के अधिकार की याचिका को किया खारिज

असम की गुवाहाटी हाई कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के परिसर में नमाज पढ़ने के लिए अलग से जगह की मांग की गई थी।

18 Oct 2023

पर्यटन

धार्मिक और ऐतिहासिक आकर्षणों से भरपूर है दिसपुर, यहां के इन पर्यटन स्थलों का करें रुख  

असम की राजधानी दिसपुर मनोरम दृश्यों, अनूठी परंपराओं और समृद्ध आदिवासी संस्कृति से भरपूर है, इसलिए यह राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

असम: बाल विवाह के खिलाफ अभियान में 800 से अधिक गिरफ्तार

असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार की सख्ती जारी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ताजा पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।

#NewsBytesExplainer: असम के मुख्यमंत्री ने क्यों कहा, भाजपा को मिया मुस्लिमों के वोट की जरूरत नहीं?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य में भाजपा को अगले 10 वर्षों तक मिया मुस्लिमों के वोटों की आवश्यकता नहीं है।

02 Oct 2023

मेघालय

पूर्वोत्तर राज्य मेघालय और असम में भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, मेघालय और असम, में सोमवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

29 Sep 2023

रेप

असम: प्रेमिका की हत्या कर दोस्तों संग किया शव का गैंगरेप, रेलवे कर्मी समेत 3 गिरफ्तार 

असम के करीमगंज जिले में 3 युवकों ने मिलकर एक लड़की की हत्या कर दी और उसके बाद शव के साथ गैंगरेप किया। लड़की नाबालिग बताई जा रही है।

असम: पत्नी को केंद्र से फंड मिलने पर मुख्यमंत्री बोले- साबित हुआ तो संन्यास ले लूंगा  

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को केंद्र सरकार की सब्सिडी का लाभ लेने के आरोपों से साफ इनकार कर दिया।

असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे केंद्र सरकार से सब्सिडी लेने के आरोप, जानें मामला 

कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर केंद्र सरकार की योजना से सब्सिडी लेने का आरोप लगाया है।

#NewsBytesExplainer: असम में IPS अधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी से संबंधित मामला क्या है?

असम में एक व्यापारी के साथ जबरन वसूली करने के आरोप में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी और 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

04 Sep 2023

रेप

असम: डिब्रूगढ़ में कमरे में लटका मिला किशोरी का शव, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

असम में डिब्रूगढ़ जिले के बानीपुर इलाके में एक 17 वर्षीय किशोरी का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया गया। पुलिस को आशंका है कि किशोरी का गैंगरेप कर उसकी हत्या की गई।

असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध की तैयारी, मुख्यमंत्री बोले- 45 दिन में मसौदा लाएगी सरकार 

असम की सरकार बहुविवाह (एक से ज्यादा विवाह) पर रोक लगाने के लिए जल्द ही विधेयक लेकर आएगी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस बात की जानकारी दी है।