NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / रतन टाटा के परिवार में कौन-कौन हैं?
    अगली खबर
    रतन टाटा के परिवार में कौन-कौन हैं?
    रतन टाटा के बाद कौन संभालेगा उनकी विरासत (तस्वीर: एक्स/@ShantanuGurjar)

    रतन टाटा के परिवार में कौन-कौन हैं?

    लेखन गजेंद्र
    Oct 10, 2024
    05:52 pm

    क्या है खबर?

    रतन टाटा के निधन के बाद उनकी विरासत और टाटा परिवार के सदस्यों की जानकारी को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है।

    सादा और एकांत जीवन जीने वाले रतन टाटा ने अपना उत्तराधिकारी नियुक्त नहीं किया है, ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि उनकी विरासत कौन संभालेगा।

    जमशेदजी टाटा के बाद उनके बेटे दोराबजी टाटा और रतनजी टाटा ने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाया था। आइए जानते हैं कि टाटा परिवार में कितने सदस्य हैं।

    परिवार

    जमशेदजी टाटा हैं टाटा समूह के संस्थापक

    जमशेदजी नुसरवानजी टाटा जीवनबाई और नुसरवानजी टाटा के बेटे थे, जिनका जन्म गुजरात के नवसारी में 1893 को हुआ था। जमशेदजी अपने 5 बाई-बहनों में सबसे बड़े थे।

    जमशेदजी टाटा समूह के संस्थापक थे। उनकी दूरदर्शी सोच से भारत में औद्योगिक क्रांति की नींव रखी गई। उन्होंने झारखंड के एक गांव में टाटा स्टील प्लांट लगाया, जो अब जमशेदपुर-टाटानगर कहलाता है।

    जमशेदजी की शादी हीराबाई दाबू से हुई, जिससे उनको 2 बेटे दोराबजी, रतनजी टाटा और बेटी धुनबाई टाटा हुई।

    सदस्य

    दोराबजी और रतनजी टाटा

    जमशेदजी टाटा के बड़े बेटे दोराबजी ने पिता के निधन के बाद टाटा समूह का विस्तार किया और उसके अध्यक्ष बने। उन्होंने लोहा और बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं को देखा।

    दोराबजी ने 1896 में मेहरबाई भाभा से शादी की, जिससे उनकी कोई संतान नहीं हुई। हालांकि, उनका समूह और परिवार में महत्वपूर्ण स्थान रहा।

    जमशेदजी के छोटे बेटे रतनजी ने 1892 में नवाजबाई सेठ से शादी की। इनके भी कोई बच्चे नहीं थे। इन्होंने नवल टाटा को गोद लिया था।

    परिवार

    नवल टाटा ने की दो शादियां

    नवल टाटा ने 2 शादियां की, जिसमें एक सूनी थी, जिनसे उनको 2 बेटे जिमी और रतन टाटा हुए। 1940 में नवल और सूनी ने तलाक ले लिया।

    इसके बाद नवल टाटा ने स्विट्जरलैंड की व्यवसायी सिमोन डुनोयर से 1955 में शादी की, जिससे उनको एक बेटा नोएल टाटा है।

    नवल टाटा के बाद टाटा समूह का कारोबार जेआरडी टाटा ने संभाला जो उनके परिवार में ही रतनजी दादाभाई टाटा के बेटे थे। जेआरडी ने भी शादी नहीं की थी।

    परिवार

    जिमी और रतन अविवाहित, लेकिन नोएल टाटा ने की शादी

    जिमी और रतन टाटा दोनों अविवाहित रहे, जबकि उनके सौतेले भाई नोएल टाटा ने आलू मिस्री से शादी की, जिससे उनकी 3 संतानें हैं। लेह टाटा, माया टाटा और नेविल टाटा।

    लिह टाटा खुद से अपना करियर बना रही हैं। माया टाटा अपने परिवार की विरासत को संभाल सकती हैं। इन दोनों ने शादी नहीं की है।

    नेविल टाटा ने प्रतिष्ठित किर्लोस्कर समूह की सदस्य मानसी किर्लोस्कर से शादी की है, जिनसे 2 बच्चे जमशेद टाटा और टियाना टाटा हैं।

    विरासत

    कौन संभालेगा टाटा परिवार की विरासत?

    अभी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन हैं, लेकिन उनसे ऊपर टाटा ट्रस्ट है, जिसकी कंपनी में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

    निधन से पहले रतन टाटा इस ट्रस्ट के प्रमुख थे, अब उनके उत्तराधिकारी के रूप में नोएल टाटा का नाम आगे है क्योंकि रतन के भाई जिमी टाटा 25 साल पहले रिटायर हो चुके हैं।

    जिमी कारोबार से दूर हैं और मुंबई में 2 कमरे के मकान में रहते हैं। हालांकि, उनके पास टाटा संस के शेयर हैं।

    विरासत

    नोएल टाटा का क्यों चल रहा नाम?

    नोएल मौजूदा समय में ट्रेंट, वोल्टास, टाटा निवेश और टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन हैं। वे टाटा स्टील के उपाध्यक्ष और सररतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में भी हैं।

    टाटा ग्रुप में रतन टाटा अंतिम व्यक्ति रहे जो टाटा संस और ट्रस्ट में एक साथ प्रमुख थे। बाद में कंपनी के आर्टिकल में संशोधन कर एक व्यक्ति के दोनों पद पर रहने पर रोक लगा दी गई।

    वैसे, रतन की तरह जिमी भी ट्रस्ट को संभाल सकते हैं।

    हिस्सेदारी

    टाटा में किसकी कितनी हिस्सेदारी?

    टाटा समूह में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट के पास है, जिससे यह अभी भी समूह का सर्वेसर्वा है। इसके तहत सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट आते हैं, जिनके पास टाटा संस की 52 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

    इसके बाद सबसे अधिक 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी मिस्त्री परिवार के पास है।

    बाकी 13 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा समूह की कंपनी के पास है और 2.6 प्रतिशत हिस्सेदारी अन्य लोगों के पास है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रतन टाटा
    टाटा समूह

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    रतन टाटा

    सोशल मीडिया पर उठी रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, जानिये उनकी प्रतिक्रिया ट्विटर
    एयर इंडिया की हुई घर वापसी, टाटा संस ने 18,000 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा एयर इंडिया
    टी-सीरीज और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर बनाएगी रतन टाटा परिवार पर बायोपिक बॉलीवुड समाचार
    टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत मुंबई

    टाटा समूह

    एयर इंडिया फ्लाइट के कॉकपिट में महिला के प्रवेश के मामले में CEO को नोटिस जारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय
    रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा की कितनी है संपत्ति?  रतन टाटा
    ओडिशा में टाटा के स्टील प्लांट में भाप लीक; कई कर्मचारी झुलसे, अस्पताल में भर्ती ओडिशा
    टाटा पावर देश में लगाएगी 25,000 से अधिक चार्जिंग स्टेशन, जानिए क्या है योजना  टाटा पावर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025