Page Loader
रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा की कितनी है संपत्ति? 
नोएल नवल टाटा का जन्म 1957 में हुआ था

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा की कितनी है संपत्ति? 

Jun 11, 2023
12:08 pm

क्या है खबर?

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा ट्रेंट और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष हैं, जो टाटा समूह के अंतर्गत आती है। उनका जन्म 1957 में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए इंग्लैंड चले गए और वहां उन्होंने ससेक्स विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। पढ़ाई के भारत आकर वह टाटा समूह में शामिल हो गए और समूह की विभिन्न कंपनियों में काम करने लगे।

संपत्ति

नोएल नवल टाटा की संपत्ति

नोएल टाटा समूह की एक रिटेल कंपनी ट्रेंट के अध्यक्ष हैं, जो लोकप्रिय भारतीय कपड़ों के ब्रांड वेस्टसाइड और बुकस्टोर लैंडमार्क को चलाते हैं। वेस्टसाइड के वर्तमान में 82 प्रमुख भारतीय शहरों में 200 से अधिक स्टोर हैं। वेस्टसाइड और ट्रेंट के अलावा नोएल टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के वाइस चेयरमैन भी हैं, जो घड़ियां, आभूषण और चश्मा बनाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नोएल टाटा की अनुमानित संपत्ति 12,366 करोड़ रुपये के आसपास है।