NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / क्या नई रेंज रोवर वेलार देश में उपलब्ध BMW X5 से बेहतर है?
    अगली खबर
    क्या नई रेंज रोवर वेलार देश में उपलब्ध BMW X5 से बेहतर है?
    रेंज रोवर वेलार बनाम BMW X5

    क्या नई रेंज रोवर वेलार देश में उपलब्ध BMW X5 से बेहतर है?

    लेखन अविनाश
    Jul 24, 2023
    05:58 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटिश कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने भारत में रेंज रोवर वेलार को लॉन्च कर दिया है। इसकी डिलीवरी सितंबर महीने से शुरू होगी। इसमें 2.0-लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है।

    भारतीय बाजार में इस प्रीमियम SUV का मुकाबला BMW X5 से होगा, जिसे इसी महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

    आइए कार की तुलना से समझते हैं कि इन दोनों गाड़ियों में से कौन-सी आपके लिए बेहतर विकल्प है।

    लुक

    रेंज रोवर वेलार को मिला है मस्कुलर लुक 

    2023 रेंज रोवर वेलार को कंपनी के नए मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर (MLA) प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इसमें 'रेंज रोवर' ब्रांडिंग के साथ मस्कुलर बोनट, चौड़ी ग्रिल और स्लीक LED हेडलाइट्स उपलब्ध हैं।

    2024 BMW X5 में एक लंबा और तराशा हुआ हुड, एक क्रोम के साथ किडनी ग्रिल, स्वेप्टबैक LED हेडलाइट्स, एरोहेड के आकार का डे टाइम रनिंग (DRLs), रूफ रेल्स, डुअल एग्जॉस्ट टिप्स सिस्टम और डिजाइनर मिक्स्ड मेटल के पहिये दिए गए हैं।

    इंजन

    BMW X5 में है अधिक पावरफुल इंजन

    BMW की X5 में 3.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड, इनलाइन-सिक्स इंजन (483hp/700Nm), 3.0-लीटर, नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल मोटर (375hp/519Nm) या 4.4-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड, V8 इंजन (523hp/ 750Nm) दिया गया है।

    रेंज रोवर की नई वेलार को दो पावरट्रेन के विकल्प में लॉन्च किया गया है। पहला इसमें 2.0-लीटर मोनो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। दूसरा इसमें 2.0-लीटर का इनलाइन-सिक्स मोटर के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम का विकल्प भी है।

    दोनों गाड़ियों में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

    फीचर्स

    दोनों प्रीमियम SUVs में मिलते हैं ये फीचर्स 

    2024 BMW X5 में प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, 15-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 14.9 इंच के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए सिंगल कर्व्ड ग्लास यूनिट और 12.3 इंच का i-ड्राइव 8 इंफोटेनमेंट सिस्टम और मल्टीपल एयरबैग्स दिए गए हैं।

    नई रेंज रोवर वेलार में बड़ा और आरामदायक 5-सीटर केबिन दिया गया है। इसमें एक ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, बीस्पोक पॉलीयूरेथेन-वूल अपहोल्स्ट्री, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील मौजूद हैं।

    कीमत

    कौन-सी गाड़ी है बेहतर? 

    भारतीय बाजार में नई रेंज रोवर वेलार को 93 लाख रुपये एक्स-शोरूम में लॉन्च किया गया है। यह मौजूदा मॉडल की तुलना में करीब 3.59 लाख रुपये अधिक है। 2024 BMW X5 को 93.9 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है।

    भले ही BMW X5 में पावरफुल इंजन का विकल्प है, लेकिन आकर्षक लुक और प्रीमियम फीचर्स, इंजन विकल्प, एक शानदार और तकनीक-फॉरवर्ड केबिन के कारण हमारा वोट लेटेस्ट कार रेंज रोवर वेलार को जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कार की तुलना
    कार न्यूज
    BMW कार
    लैंड रोवर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    कार की तुलना

    टाटा टियागो बनाम MG कॉमेट: जानिए कौन-सी इलेक्ट्रिक कार है बेहतर   टाटा टियागो
    मर्सिडीज-बेंज E-क्लास की तुलना में कितनी बेहतर है BMW 5-सीरीज?  मर्सिडीज-बेंज
    हुंडई क्रेटा की तुलना में कितनी बेहतर है सिट्रॉन C3 एयरक्रॉस? तुलना से समझिये  हुंडई मोटर कंपनी
    रेनो किगर RXT (O) बनाम मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, जानिए कौन-सी गाड़ी है आपके लिए बेहतर रेनो की कारें

    कार न्यूज

    नई BMW X1 M35i एक्सड्राइव से उठा पर्दा, इन फीचर्स के साथ अक्टूबर में होगी लॉन्च   BMW कार
    टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट में मिल सकता है हाइब्रिड इंजन, माइलेज में होगी बढ़ोतरी   आगामी SUV
    टोयोटा ने पेश किया 2024 GR कोरोला सर्किट एडिशन, जानिए इसके फीचर्स  टोयोटा
    मासेराती GT2 रेस कार से उठा पर्दा, पावरफुल V6 इंजन के साथ होगी लॉन्च मासेराती

    BMW कार

    BMW XM 50e आधिकारिक तौर पर हुई पेश, जानिए इसकी खासियत  ऑटोमोबाइल
    BMW X5 की तुलना में कितनी बेहतर है पोर्शे केयेन SUV? यहां जानिए   पोर्शे कार
    भारत में उपलब्ध ये 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां देती है सबसे अधिक रेंज  इलेक्ट्रिक वाहन
    BMW कारें एंड्रॉयड स्मार्टफोन से भी हो सकेंगी अनलॉक, मिला 'डिजिटल की प्लस' फीचर  एंड्रॉयड

    लैंड रोवर

    सन्नी देओल से संजय दत्त तक बॉलीवुड के सितारे हैं इस कार के दीवाने संजय दत्त
    लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट्स की तुलना में कितनी दमदार है जीप ग्रैंड चेरोकी? यहां जानिए कार की तुलना
    नई रेंज रोवर स्पोर्ट्स की डिलीवरी शुरू, इसी साल मई में लॉन्च हुई थी गाड़ी रेंज रोवर
    हाइब्रिड तकनीक के साथ लॉन्च हुई रेंज रोवर, कीमत 2.62 करोड़ रुपये से शुरू लग्जरी कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025