NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / 2023 रेंज रोवर वेलार भारत में हुई लॉन्च, कीमत 93 लाख रुपये 
    अगली खबर
    2023 रेंज रोवर वेलार भारत में हुई लॉन्च, कीमत 93 लाख रुपये 
    2023 रेंज रोवर वेलार भारत में हुई लॉन्च (तस्वीर: रेंज रोवर)

    2023 रेंज रोवर वेलार भारत में हुई लॉन्च, कीमत 93 लाख रुपये 

    लेखन अविनाश
    Jul 24, 2023
    06:21 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटिश कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने भारत में रेंज रोवर वेलार को लॉन्च कर दिया है। इसकी डिलीवरी सितंबर महीने से शुरू होगी।

    इस रेंज रोवर कार में मेटैलिक वैरेसिन ब्लू और प्रीमियम मेटैलिक जेडर ग्रे कलर के साथ दो लेदर कलर- कैरवे और डीप गार्नेट का विकल्प मिलता है। इसमें 2.0-लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है।

    आइये इस गाड़ी के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

    लुक

    कैसा है 2023 रेंज रोवर वेलार का लुक?  

    डिजाइन की बात करें तो 2023 रेंज रोवर वेलार को कंपनी के नए मॉड्यूलर लॉन्गिट्यूडिनल आर्किटेक्चर (MLA) प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इसमें 'रेंज रोवर' ब्रांडिंग के साथ मस्कुलर बोनट, चौड़ी ग्रिल और स्लीक LED हेडलाइट्स उपलब्ध हैं।

    कार के किनारों पर ORVMs और 23-इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स भी जोड़े गए हैं। कार के पीछे की तरफ रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, एक विंडो वाइपर और स्प्लिट टेलगेट इस कार के डिजाइन को और भी मस्कुलर बनाते हैं।

    इंजन

    नई रेंज रोवर वेलार में मिलेगा 2 इंजनों का विकल्प 

    रेंज रोवर की नई वेलार को दो पावरट्रेन के विकल्प में लॉन्च किया गया है। पहला इसमें 2.0-लीटर मोनो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 247hp की पावर और 365Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    दूसरा इसमें 2.0-लीटर का इनलाइन-सिक्स मोटर के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम है, जो 204hp की पावर और 430Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह गाड़ी 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

    केबिन

    इन फीचर्स से लैस है नई रेंज रोवर वेलार

    नई रेंज रोवर वेलार में बड़ा और आरामदायक 5-सीटर केबिन दिया गया है। इसमें एक ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, बीस्पोक पॉलीयूरेथेन-वूल अपहोल्स्ट्री, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील मौजूद हैं।

    इस SUV में एक मेरिडियन साउंड सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक फ्लोटिंग-टाइप 11.4-इंच कर्व्ड पीवी प्रो इंफोटेनमेंट पैनल भी जोड़े गए हैं।

    यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग और ADAS तकनीक जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।

    जानकारी

    इस कीमत पर लॉन्च हुई है रेंज रोवर वेलार

    भारतीय बाजार में नई रेंज रोवर वेलार को 93 लाख रुपये एक्स-शोरूम में लॉन्च किया गया है। यह मौजूदा मॉडल की तुलना में करीब 3.59 लाख रुपये अधिक है। यह BMW X5 को टक्कर देने में सक्षम है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रेंज रोवर की बिक्री से बढ़ी कंपनी की सेल्स  

    जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 102 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। इस दौरान लैंड रोवर ने 1,048 यूनिट्स की बिक्री की है।

    रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर जैसे मॉडल्स की मांग भारतीय बाजार में बढ़ रही है। इन तीनों लग्जरी SUVs का मौजूदा बुकिंग में 78 फीसदी की हिस्सेदारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेंज रोवर
    जगुआर लैंड रोवर
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    रेंज रोवर

    बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के पास हैं ये महंगी लक्जरी कारें ऑडी कार
    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें अमिताभ बच्चन
    रेंज रोवर स्पोर्ट SUV का जलवा बरकरार, पार किया 10 लाख बिक्री का आंकड़ा ऑटोमोबाइल

    जगुआर लैंड रोवर

    भारत में शुरू हुई जगुआर की पहली इलेक्ट्रिक SUV की प्री बुकिंग, जानिये कीमत और फीचर्स जगुआर कार
    जगुआर I-पेस की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयार किए शोरूम इलेक्ट्रिक वाहन
    लैंड रोवर की SUV डिफेंडर का डीजल वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत ऑटोमोबाइल
    मार्च में लग्जरी कारों के सेगमेंट में दिखा BMW की गाड़ियों का जलवा, बिकी सबसे ज्यादा BMW कार

    कार न्यूज

    नई BMW X1 M35i एक्सड्राइव से उठा पर्दा, इन फीचर्स के साथ अक्टूबर में होगी लॉन्च   BMW कार
    टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट में मिल सकता है हाइब्रिड इंजन, माइलेज में होगी बढ़ोतरी   आगामी SUV
    टोयोटा ने पेश किया 2024 GR कोरोला सर्किट एडिशन, जानिए इसके फीचर्स  टोयोटा
    मासेराती GT2 रेस कार से उठा पर्दा, पावरफुल V6 इंजन के साथ होगी लॉन्च मासेराती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025