Page Loader
कार खरीदने की योजना बनाने से पहले जानें किस पर कितना लंबा है वेटिंग पीरियड
जनवरी में कारों पर चल रहा लंबा वेटिंग पीरियड

कार खरीदने की योजना बनाने से पहले जानें किस पर कितना लंबा है वेटिंग पीरियड

Jan 14, 2022
11:30 am

क्या है खबर?

अगर इन दिनों आप एक नई खासकर लेटेस्ट और पॉपुलर गाड़ी लेने का मन बना रहे हैं तो इसकी डिलीवरी के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। सेमीकंडक्टर की कमी का असर पिछले साल के साथ ही इस साल भी साफ देखा जा सकता है। जनवरी महीने में गाड़ी खरीदने पर कुछ मॉडल्स के लिए तो आपको 1.5 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि किस मॉडल पर कितना लंबा वेटिंग पीरियड है।

कार #1

महिंद्रा XUV700

महिंद्रा की नई XUV700 की लोकप्रियता के बारे में कौन नहीं जानता है। बुकिंग शुरू होने के महज एक घंटे में ही XUV700 की 25,000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी थी और अब तक इसे 50,000 से भी ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी है। इस वजह से इसकी वेटिंग पीरियड भी सबसे ज्यादा है। महिंद्रा XUV700 की डिलीवरी के लिए आपको 19 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ वेरिएंट्स वेटिंग पीरियड और बढ़ने की उम्मीद है।

कार #2

महिंद्रा थार

ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली महिंद्रा की नई थार की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।लॉन्चिंग के 12 महीनों में ही इसे 75,000 से ज्यादा की भारी बुकिंग मिली चुकी है। अगर आप आज की तारीख में इसकी बुकिंग कराते हैं, तो इसकी डिलीवरी के लिए आपको एक साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, वेरिएंट्स के हिसाब से इसकी वेटिंग पीरियड कम या ज्यादा हो सकता है।

कार #3

हुंडई क्रेटा और टाटा पंच

ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हुंडई क्रेटा और पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुई टाटा की पंच कार ने काफी लोगों का ध्यान आपको ओर खींचा है। इन दोनों कारों के लिए आपको 10 महीने का इंतजार करना होगा। एक तरफ जहां क्रेटा के बेस वेरिएंट के लिए सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड है। वहीं, टाटा पंच के बेस वेरिएंट के लिए महज दो से तीन महीने का इंतजार करना होगा।

कार #4

किआ सोनेट और सेल्टोस

किआ की लोकप्रिय SUVs सोनेट और सेल्टोस भी इस क्रम में पीछे नहीं हैं। इन दोनों गाड़ियों की डिलीवरी के लिए आपको छह महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों मॉडल्स के कुछ वेरिएंट्स ऐसे भी हैं जिनके हैंड-टू-हैंड डिलीवरी भी हो रही है। गौरतलब है कि सोनेट लोगों को इतनी पसंद आ रही है कि इसने महज एक साल में एक लाख से अधिक बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

कार #5

निसान मैग्नाइट

इस लिस्ट में आखिरी नाम निसान मैग्नाइट का है। कंपनी को भारत में अपनी मैग्नाइट सब-कॉम्पैक्ट SUV के लिए 65,000 से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई हैं। इसके बेस XE और XL वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा पांच महीनों तक की वेटिंग पीरियड है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट XL CVT के लिए सिर्फ एक महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।भारत में यह चार वेरिएंट्स-XE, XL, XV और XL CVT में उपलब्ध है।