Loading...
कार के रंग को लेकर है कंफ्यूजन तो खरीदें सफेद कार, होते हैं ये फायदे

कार के रंग को लेकर है कंफ्यूजन तो खरीदें सफेद कार, होते हैं ये फायदे

Sep 01, 2020
04:09 pm

क्या है खबर?

कुछ लोगों में सफेद रंग की कार लेना का एक अलग ही क्रेज होता है। चाहे वे कितनी भी कारें बदल लें लेकिन उनकी सभी कारों का रंग सफेद होता है। वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि सफेद कार जल्दी गंदी हो जाती और उसकी अधिक देखभाल करनी पड़ती है। सफेद कार देखने में जितनी आकर्षित लगती हैं। उतने ही इनके फायदे भी होते हैं। अगर आप सफेद कार खरीदना चाहते हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें।

#1

अन्य रंग की कारों से होती हैं सस्ती

सफेद कार खरीदने पर विचार करने वालों को बता दें कि यह अन्य रंग की कार की तुलना में सस्ती होती है।

रंग के कारण अन्य कारों के पैसे बढ़ जाता हैं और समान फीचर्स होने पर भी वे सफेद कार से अधिक महंगी हो जाती हैं।

अगर बजट कम है और अच्छे फीचर की कार लेना चाहते हैं तो सफेद कार लेना अच्छा विकल्प है।

रंग के लिए लगने वाले पैसों से कार में एक्सेसरीज लगवा सकते हैं।

#2

रहती हैं ठंडी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विज्ञान के अनुसार सफेद रंग की चीजें गर्मी को अवशोषित नहीं करती हैं। जिस कारण वह अन्य रंग की चीजों से ठंडी रहती हैं।

इसी प्रकार गर्मियों के मौसम में सफेद कार भी अपेक्षा अन्य कारों से ठंडी रहती हैं।

लोग अपनी कारों को ठंडा रखने के लिए अलग-अलग प्रकार की एक्सेरीज लगवाते हैं।

जिनके पास सफेद कार होती है वे इन सब खर्चों से बच सकते हैं।

ADVERTISEMENT

#3

कार पर पड़ी मिट्टी नहीं दिखती

काला और लाल रंग ऐसा है जिस पर धूल चढ़ जाती है। जरा सी भी मिट्टी उन पर अलग से दिखती है। वहीं सफेद रंग पर मिट्टी या धूल के कण अलग से दिखाई नहीं देते।

इस वजह से सफेद रंग की कार की अपेक्षा अन्य रंग की कारों को अधिक साफ रखना पड़ता है।

जल्दी-जल्दी उन्हें धुलना पड़ता है। सफेद रंग की कार में यह समस्या नहीं आती है।

ADVERTISEMENT

#4

देखने में होती है आकर्षित

सफेद कार देखने में बहुत अच्छी लगती है। वह लोगों का ध्यान अपने ओर खिंचती हैं। अगर कार की कंडीशन अच्छी है तो पुरानी सफेद रंग की कार भी चमकती है।

इसके साथ ही सर्विस कराने के बाद वह नए कार जैसी लग सकती है। अगर उसकी सही तरह से देखभाल की जाए तो उसका रंग भी नहीं जाता और हमेशा चमकती रहती है।

अन्य रंग की कारों के साथ ऐसा नहीं होता है।

#5

आसानी से खराब नहीं होता रंग

सफेद पेंट में टाइटेनियम डाइऑक्साइड नाम एक वर्णक मिला होता है, जो काफी टिकाऊ होता है और सतहों में दरारें और रंग खराब होने से बचाता है।

इससे सफेद रंग की कार का रंग जल्द खराब होने की भी दिक्कत नहीं होती है।

कार के रंग को लोग प्राथमिकता देते हैं। इसलिए आपको बहुत सोच-समझकर इसका चयन करना चाहिए।

ऊपर बताई गई बातों को ध्यान में रख सफेद रंग की कार लेना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENT