NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र अकुल धवन की ठंड से मौत का मामला क्या है? 
    अगली खबर
    अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र अकुल धवन की ठंड से मौत का मामला क्या है? 
    अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र अकुल धवन की भीषण ठंड से मौत होे गई

    अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र अकुल धवन की ठंड से मौत का मामला क्या है? 

    लेखन महिमा
    Feb 23, 2024
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत चिंता का विषय बना हुआ है। ताजा मामला भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र अकुल धवन की मौत का है। अकुल का शव 20 जनवरी को इलिनोइस के चैंपेन में एक विश्वविद्यालय के पास मिला था।

    उसकी मौत के एक महीने बाद चैंपेन काउंटी कोरोनर ऑफिस ने बताया है कि उसकी मौत हाइपोथर्मिया (ठंड से शरीर का तापमान अत्यधिक कम होना) के कारण हुई थी।

    आइए मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    परिचय

    कौन था अकुल धवन?

    NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, अकुल धवन इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन के छात्र थे। वह इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में रोबोटिक्स से पढ़ाई कर रहे थे।

    पिछले साल सितंबर में अकुल धवन 18 साल के हुए थे।

    अकुल ने कैलिफोर्निया के सैन मेटो में जुनिपेरो सेरा हाई स्कूल से हाई स्कूल डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने सैन मेटो कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई की थी।

    शीतकालीन अवकाश के बाद कॉलेज में यह उनका पहला हफ्ता था।

    मौत 

    कब हुई अकुल की मौत?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 जनवरी की रात अकुल अपने दोस्तों से इलिनोइस विश्वविद्यालय अर्बाना-शैंपेन के बुसे-इवांस रेजिडेंस हॉल में मिला और उनके साथ शराब पी।

    फिर वे अर्बाना में एस गुडविन एवेन्यू के कैनोपी क्लब में गए, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिला। इसके बाद वह गायब हो गए।

    अगली सुबह एक इमारत के पीछे विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी को अकुल का शव मिला था।

    इलिनोइस विश्वविद्यालय पुलिस ने उनकी मौत की वजह हाड़-मांस कंपा देने वाली ठंड को बताया था।

    जानकारी

    जांच में अकुल की मौत का क्या कारण सामने आया?

    कोरोनर के कार्यालय के अनुसार, "अत्यधिक शराब के कारण और ठंड में लंबे समय तक रहने के कारण हाइपोथर्मिया से अकुल की मौत हो गई।" दरअसल, जिस रात अकुल गायब हुए थे, उस रात तापमान -2.7 डिग्री सेल्सियस था।

    बयान

    पुलिस ने मामले पर क्या बताया?

    विश्वविद्यालय पुलिस ने बताया कि 19 जनवरी को अकुल रात 9 बजे के अपने दोस्तों से मिला और शराब पी।

    पहले वह कैनोपी क्लब गए, फिर ग्रीन स्ट्रीट गए।

    करीब 11:25-11:29 बजे वे कैनोपी क्लब गए, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिला।

    उन्होंने प्रवेश के कई प्रयास किए और उनके लिए वाहन भी बुलाए गए, लेकिन अकुल नहीं माने।

    जब उन्होंने दोस्तों के फोन का जवाब नहीं दिया तो सभी कैंपस पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन इसके बाद वे नहीं मिले।

    लापरवाही 

    अकुल के परिजनों ने इस मामले पर क्या कहा?

    अकुल के पिता ईश धवन और मां रितु धवन ने इलिनोइस विश्वविद्यालय के पुलिस विभाग के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई है।

    वे कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं।

    उन्होंने कहा, "जिस जगह से वह लापता हुआ और जहां शव मिला, उसके बीच 200 फुट से भी कम दूरी है। उसके दोस्तों ने रात 1:43 बजे पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन वह उसे नहीं ढूंढ सकी।"

    उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं मिला।

    मौत 

    2024 में भारतीय और भारतीय-अमेरिकी मूल के 7 युवकों की गई जान  

    अमेरिका में इस साल भारतीय और भारतीय-अमेरिकी मूल के 7 युवकों की विभिन्न परिस्थितियों में असामयिक मृत्यु हुई है।

    मौत के कारणों में संदिग्ध आत्महत्या और अत्यधिक शराब का सेवन से लेकर हत्या तक शामिल हैं।

    न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के अधिकारी जॉन किर्बी ने पिछले हफ्ते भारतीय छात्रों पर हमलों की निंदा की थी।

    अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा था कि बाइडन सरकार भारतीयों की उच्च शिक्षा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    दुर्घटना

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    अमेरिका

    अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: साउथ कैरोलिना प्राइमरी चुनाव में जो बाइडन की जीत, 96 प्रतिशत वोट मिले जो बाइडन
    अमेरिका: 30 साल पहले बोतल में बंद कर समुद्र में डाला संदेश, अब न्यूयॉर्क में मिला  अजब-गजब खबरें
    अप्रैल में पूर्ण सूर्य ग्रहण, कई मायनों में पिछली बार से होगा अलग सूर्य ग्रहण
    अमेरिका: झरने के अंदर जलती नजर आई 'अनंत ज्वाला', घूमते हुए युवक ने ढूंढ निकाली अजब-गजब खबरें

    दुर्घटना

    इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं को लेकर निर्माताओं को दिया गया नोटिस- सरकार इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में साल 2021 में यातायात संबंधी हादसों में 1.73 लाख मौतें, NCRB रिपोर्ट में खुलासा मध्य प्रदेश
    कार के गियरबॉक्स से मिलने वाले इन संकेतों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी कार
    गुजरात: अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट टूटने से 7 मजदूरों की मौत, एक घायल गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025