NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / यूक्रेन का मारियुपोल में हथियार डालने से इनकार; शुक्रवार को पोलैंड पहुंचेंगे बाइडन
    यूक्रेन का मारियुपोल में हथियार डालने से इनकार; शुक्रवार को पोलैंड पहुंचेंगे बाइडन
    दुनिया

    यूक्रेन का मारियुपोल में हथियार डालने से इनकार; शुक्रवार को पोलैंड पहुंचेंगे बाइडन

    लेखन प्रमोद कुमार
    March 21, 2022 | 08:28 am 1 मिनट में पढ़ें
    यूक्रेन का मारियुपोल में हथियार डालने से इनकार; शुक्रवार को पोलैंड पहुंचेंगे बाइडन
    यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का आज 26वां दिन

    यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध आज 26वें दिन में प्रवेश कर गया है। यूक्रेनी शहरों पर रूस के हमले लगातार जारी है और लोगों को जान बचाने के लिए बंकरों में छिपना पड़ रहा है। इसी बीच रूस ने तटीय शहर मारियुपोल में लड़ रहे यूक्रेनी सैनिकों से हथियार डालने को कहा था, लेकिन यूक्रेन से ऐसा करने से मना कर दिया है। यूक्रेनी उप प्रधानमंत्री ने कहा कि समर्पण करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

    मारियुपोल पर कब्जा क्यों चाहता है रूस?

    अजोव सागर के तट पर बसे मारियुपोल में बड़ा बंदरगाह है। रूस इस पर कब्जा कर यहां से होने वाले व्यापार को रोकना चाहता है ताकि यूक्रेन के लिए आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो जाएं। इसके अलावा अगर वह मारियुपोल पर कब्जा कर लेता है तो उसके लिए यूक्रेन से क्राइमिया तक सड़क मार्ग खुल जाएगा। क्राइमिया पर रूस ने 2014 में ही कब्जा कर लिया था। रूस ने इस शहर को चारों तरफ से घेर लिया है।

    मारियुपोल पर हो रहे हैं अंधाधुंध हमले

    युद्ध की शुरुआत से ही मारियुपोल रूस के निशाने पर रहा है और यहां अंधाधुंध हमले हो रहे हैं। रविवार को यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया कि रूस ने मारियुपोल में एक स्कूल को निशाना बनाया है, जहां करीब 400 लोगों ने शरण ली हुई थी। हमले में इमारत बिल्कुल नष्ट हो चुकी है और वहां रह रहे लोगों के मलबे में दबने की आशंका है। इससे पहले यहां एक थियेटर को निशाना बनाया गया था।

    लाखों लोग शहर में फंसे

    मिसाइलों के हमलों और गोलीबारी के बीच लाखों लोग शहर में फंसे हुए हैं। रूस ने शहर की तरफ जाने वाली बिजली, खाने के सामान और पानी की आपूर्ति रोक दी है। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मारियुपोल पर हमलों को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि इतिहास में रूसी सेना द्वारा इस शहर की घेराबंदी को युद्ध अपराध के तौर पर दर्ज किया जाएगा।

    कीव के रिहायशी इलाकों पर हमलों का दावा

    रूसी सेना अब राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही है। शहर के मेयर ने कहा कि रूस ने रविवार को कीव के रिहायशी इलाकों और शॉपिंग मॉल को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि शहर में कई धमाके सुने गए हैं।

    यूक्रेन ने फिर दिया बातचीत का प्रस्ताव

    जेलेंस्की ने एक बार फिर रूस को बातचीत का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि केवल बातचीत के जरिये ही रूस के पास अपनी गलतियों द्वारा हो रहे नुकसान को कम करने का मौका है। उन्होंने जेरूशलम में बातचीत की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच शीर्ष स्तर की बातचीत कराने की कोशिश कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि अभी या बाद में बातचीत तो शुरू करनी ही होगी।

    पोलैंड का दौरा करेंगे बाइडन

    इस सप्ताह यूरोप का दौरा कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पोलैंड भी रुकेंगे। जानकारी मिल रही है कि वो शुक्रवार को पोलैंड पहुंचेंगे और वहां से यूक्रेन में जारी रूसी आक्रमण पर चर्चा करेंगे। यूक्रेन में जारी संकट के बीच पोलैंड अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। यहां पर हजारों की संख्या में अमेरिकी सैनिक रूके हुए हैं और यूक्रेन से आने वाले करीब 20 लाख लोग यहां शरण ले चुके हैं।

    समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं रूस और यूक्रेन- तुर्की

    युद्ध के साथ-साथ यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत भी जारी है। इसे लेकर तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देश 'जरूरी' मुद्दों पर समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं और कुछ मामलों पर दोनों के बीच सहमति बन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोनों देश अब तक हुई बातचीत से अपने पैर पीछे नहीं हटाते हैं तो सीजफायर हो सकता है। बीच में शांति समझौते का मसौदा तैयार होने की भी खबर आई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    जो बाइडन
    कीव
    यूक्रेन युद्ध

    रूस समाचार

    यूक्रेन का दावा- रूस ने लोगों से भरे स्कूल को निशाना बनाया; आज और क्या-क्या हुआ? यूक्रेन
    मेडिकल कॉलेज को दिया जाएगा यूक्रेन में मारे गए नवीन का शव, परिवार ने लिया फैसला कर्नाटक
    रूस के खिलाफ युद्ध में किन-किन हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है यूक्रेन? अमेरिका
    रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के एयरस्पेस को सुरक्षित करने वाली MANPADS क्या है? अमेरिका

    यूक्रेन

    युद्ध के दौरान अब तक कितने यूक्रेनी और रूसी मारे गए? रूस समाचार
    यूक्रेन-रूस के बीच तैयार हुआ शांति समझौते का मसौदा, जानें इसके अहम बिंदु रूस समाचार
    मेलिटोपोल के मेयर की रिहाई के बदले में यूक्रेन ने छोड़े 9 रूसी सैनिक रूस समाचार
    यूक्रेन: जेलेंस्की से मिलने के लिए रेल के जरिये कीव आए तीन देशों के प्रधानमंत्री पोलैंड

    जो बाइडन

    कौन होता है युद्ध अपराधी और इसे तय करने के लिए क्या है प्रक्रिया? अमेरिका
    अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में यूक्रेन की जीत, रूस को दिया गया तुरंत युद्ध रोकने का आदेश रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध का आज 17वां दिन, बाइडन बोले- रूस से सीधे नहीं भिड़ेगा NATO रूस समाचार
    यूक्रेन-रूस युद्ध: अमेरिका ने रूस से आयात होने वाले तेल-गैस पर लगाई पाबंदी अमेरिका

    कीव

    कीव की तरफ तेजी से नहीं बढ़ पाएगी रूस की सेना, ये हैं वजहें रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध का आज 18वां दिन, जेलेंस्की ने पुतिन को दिया बातचीत का प्रस्ताव यूक्रेन
    यूक्रेन ने रूस पर लगाया जेपोरजिया परमाणु संयंत्र के चार कर्मचारियों को बंधक बनाने का आरोप रूस समाचार
    कीव में एक भारतीय छात्र घायल; पुतिन का यूक्रेन पर भारतीयों को बंधक बनाने का आरोप रूस समाचार

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन में अभी भी फंसे हुए हैं 15-20 भारतीय, निकालने के प्रयास जारी- सरकार रूस समाचार
    पहली बार रूसी सेना की मदद से यूक्रेन से निकाले गए भारतीय नागरिक रूस समाचार
    अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं होगा भारत का रूस से तेल खरीदना- व्हाइट हाउस अमेरिका
    यूक्रेन से आए युद्ध शरणार्थियों की मदद के लिए क्या कदम उठा रहा है यूरोपीय संघ? पोलैंड
    अगली खबर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023