Page Loader
रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर वोलोडिमीर जेलेंस्की का दावा, व्लादिमीर पुतिन की जल्द मौत होगी
वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन की जल्द मौत होगी

रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर वोलोडिमीर जेलेंस्की का दावा, व्लादिमीर पुतिन की जल्द मौत होगी

लेखन गजेंद्र
Mar 27, 2025
05:36 pm

क्या है खबर?

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, जेलेंस्की ने यह टिप्पणी पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों के साथ एक साक्षात्कार के दौरान की है। वे पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाह के सिलसिले में बात कर रहे थे। उनका मानना है कि पुतिन की मौत के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त हो जाएगा।

बयान

मृत्यु तक सत्ता में बने रहना चाहते हैं पुतिन- जेलेंस्की

जेलेंस्की ने कहा, "पुतिन अपनी मृत्यु तक सत्ता में बने रहना चाहते हैं और उनकी महत्वाकांक्षाएं यूक्रेन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इससे पश्चिम के साथ सीधा टकराव हो सकता है। अमेरिका और यूरोप को पुतिन पर दबाव बनाने के लिए एकजुट रहना चाहिए। पुतिन यूरोपीय-अमेरिकी गठबंधन से डरते हैं और इसे विभाजित करने की उम्मीद करते हैं। पुतिन को अपनी मृत्यु का भी डर है। वह जल्द ही मर जाएगा, यह एक तथ्य है, और सब कुछ खत्म होगा।"

आग्रह

जेलेंस्की ने अमेरिका से किया यह आग्रह

जेलेंस्की का यह बयान रूस-यूक्रेन द्वारा अमेरिकी का मध्यस्थता में काले सागर में ऊर्जा अवसंरचना हमलों और आंशिक युद्ध विराम पर सहमति जताने के एक दिन बाद आई है। हालांकि, इसके बदले अमेरिका रूस को वैश्विक बाजारों तक पहुंचने में मदद करेगा। जेलेंस्की ने इस पर कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण है कि अमेरिका पुतिन को इस वैश्विक अलगाव से बाहर निकलने में मदद न करे, मेरा मानना ​​है कि यह ख़तरनाक है। यह सबसे ख़तरनाक क्षणों में से एक है।"