नवनीतम पिल्लै को नोबेल पुरस्कार मिलने पर भड़के ट्रंप, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय पर लगाए प्रतिबंध
क्या है खबर?
नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार दक्षिण अफ्रीका की मानवाधिकार कार्यकर्ता नवनीतम पिल्लै को ये पुरस्कार मिला है। इससे भड़के ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, क्योंकि पिल्लै ICC में जज रह चुकी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, "या तो ICC अपनी धमकियां बंद करे, या हम ICC को खत्म कर देंगे।"
बयान
रुबियो बोले- अमेरिकी नागरिक फर्जी कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते
रुबियो ने कहा, "राष्ट्रपति कभी भी ICC को अमेरिकी नागरिकों पर मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं देंगे। अमेरिका और उसके नागरिक इस फर्जी कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं। कोर्ट अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई करना बंद करे, वरना अमेरिका उसे खत्म करने की कोशिश करेगा।"
दरअसल, पिल्लै 2003 से 2008 तक ICC की अपील चैंबर में जज रही हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय के क्षेत्र में काम के लिए नोबेल दिया गया है। इसी से अमेरिका भड़क गया।
ICC
ICC ने की प्रतिबंधों की निंदा
ICC ने इस कदम की निंदा करते हुए इसे कानून के शासन और अंतरराष्ट्रीय कानूनी व्यवस्था की नींव पर हमला बताया।
ICC ने कहा, "न्यायालय अकेला नहीं रह सकता। इसका भविष्य अब उन राज्यों के हाथों में भी है जिन्होंने इसे बनाया है। यह सिर्फ एक संस्था की रक्षा करने का मामला नहीं है, बल्कि कानून के शासन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करने का मामला है। इतिहास इस क्षण का मूल्यांकन करेगा।"