Loading...
शांति का नोबेल पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की नवनीतम पिल्लै को मिला, भारत से भी है नाता
भारतवंशी नवनीतम पिल्लै को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है

शांति का नोबेल पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की नवनीतम पिल्लै को मिला, भारत से भी है नाता

लेखन आबिद खान
Oct 09, 2026
03:25 pm

क्या है खबर?

2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की मानवाधिकार कार्यकर्ता नवनीतम पिल्लै को मिला है। नोबेल समिति ने बताया कि पिल्लै को शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा देने के लिए ये पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है। समिति ने कहा, "पिल्लै ने देशों और नेताओं को जवाबदेह ठहराया है और हिंसा के पीड़ितों के लिए उम्मीद जगाई है। उन्होंने जिन पदों पर काम किया, वहां हमेशा जोर दिया कि लोगों-देशों को कानून के शासन का पालन करना चाहिए।"

परिचय

कौन हैं पिल्लै?

पिल्लै दक्षिण अफ्रीका की न्यायविद हैं, जिन्होंने 2008 से 2014 तक संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के तौर पर काम किया है।

उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था, जहां उन्होंने नटाल विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। उन्होंने वकील के तौर पर अपना करियर शुरू किया और रंगभेद के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी। वे हार्वर्ड विश्वविद्यालय में भी पढ़ाई कर चुकी हैं।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में कई अहम पदों पर काम किया है।

भारत

पिल्लै का भारत से क्या है नाता?

पिल्लै भारतवंशी हैं। उनका परिवार भारत के तमिलनाडु से है।

उनके दादा-दादी 1890 के दशक में भारत से अनुबंध पर काम करने वाले मजदूरों के तौर पर नटाल में दक्षिण अफ्रीकी चीनी बागानों में काम करने गए थे। इसके बाद वे वहीं बस गए।

उनके माता-पिता की शादी कम उम्र में ही हो गई थी और उनके 8 बच्चे थे, जिनमें पिल्लै 5वीं संतान थीं।

उनके पिता बस ड्राइवर थे।

ADVERTISEMENT

अन्य पुरस्कार

भौतिकी, रसायन, साहित्य और चिकित्सा के नोबेल का ऐलान हो चुका

फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बी कागन और जापान के केंसो सोआई को इस साल रसायन विज्ञान का नोबेल दिया गया है। दोनों वैज्ञानिकों ने रसायन विज्ञान की करीब 100 साल पुरानी गुत्थी सुलझाई है।

वहीं, 'आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी' में योगदान के लिए दिग्गज वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल मिला है।

चिकित्सा का नोबेल कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को मिला है।

साहित्य का नोबेल कनाडा की लेखिका एन कार्सन को दिया गया है।

ADVERTISEMENT

पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार के बारे में जानिए

नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों से उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने मानव जाति को फायदा पहुंचाया हो।

शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।

रवीन्द्रनाथ टैगोर, मदर टेरेसा, अमर्त्य सेन, कैलाश सत्यार्थी, चंद्रशेखर वेकंटरमन, अभिजीत बनर्जी और हरगोविंद खुराना आदि ऐसे भारतीय और भारतीय मूल के लोग हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिले हैं।

ADVERTISEMENT