LOADING...
अमेरिका में फिर आंशिक शटडाउन, फंडिंग विधेयक पर नहीं बन पाई सहमति
अमेरिका में फिर आंशिक शटडाउन

अमेरिका में फिर आंशिक शटडाउन, फंडिंग विधेयक पर नहीं बन पाई सहमति

लेखन आबिद खान
Jan 31, 2026
12:03 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में एक बार फिर से आंशिक शटडाउन लागू हो गया है, क्योंकि संसद में फंडिंग विधेयक पर सहमति नहीं बन पाई। हालांकि, ये शटडाउन कम समय तक ही चलने की उम्मीद है, क्योंकि अगले हफ्ते प्रतिनिधि सभा फंडिंग पैकेज को मंजूरी दे सकती है। बता दें कि यह पूर्ण शटडाउन नहीं, केवल आंशिक बंद है। इस दौरान कुछ एजेंसियों का काम चलता रहेगा, लेकिन कुछ गैर जरूरी सरकारी सेवाएं फिलहाल बंद रहेंगी।

विवाद

फंडिंग विधेयक पर क्यों नहीं बन पाई सहमति?

सांसदों के बीच मिनियापोलिस में फेडरल इमिग्रेशन एजेंटों द्वारा 2 प्रदर्शनकारियों की हत्या को लेकर विवाद बढ़ गया। इस मामले पर डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने विरोध जताया और डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के लिए नई फंडिंग पर चर्चा रुक गई। डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा, "मैं और अन्य डेमोक्रेटिक सासंद इस पैकेज का तब तक समर्थन नहीं करेंगे, जब तक DHS के लिए धन शामिल करने वाले विनियोग उपाय को हटा नहीं दिया जाता।"

शटडाउन

क्या होता है शटडाउन?

सरकारी शटडाउन तब होता है, जब संघीय सरकार को चलाने के लिए जरूरी फंडिंग खत्म हो जाती है। अमेरिकी संविधान के तहत, सरकारी विभागों और कार्यक्रमों को चलाने के लिए संसद को हर साल व्यय विधेयक पारित करने होते हैं। ऐसे विधेयक पारित न होने पर सरकार के पास खर्च करने का कानूनी अधिकार नहीं रहता। आसान भाषा में समझें तो शटडाउन का मतलब सरकार के पास पैसे खत्म हो जाना है।

Advertisement