अमेरिका में 3 लोगों पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने इंग्लैंड के RAF फेयरफोर्ड बेस पर आतंकवादी हमला करने की साजिश रची थी।
अधिकारियों ने बताया है कि मोहम्मद बाकिर साद दाऊद अल-सादी, मोहसिन मोहाजेरी और मोहम्मद अली अल-हस्साानी ने ईरान-समर्थित गुटों का साथ दिया।
इन तीनों ने बेस के पास 3 संदिग्ध वैन का इस्तेमाल करके हमला करने की कोशिश की थी, जिनमें ईंधन के ड्रम रखे हुए थे। सुरक्षा एजेंसियों ने 27 सितंबर को समय रहते इस साजिश को नाकाम कर दिया।
मोहम्मद अल-सादी ने कोड के जरिए साजिश रची
जांचकर्ताओं ने बताया है कि अल-सादी ने न्यूयॉर्क की जेल में रहते हुए कोड वाले संदेशों के जरिए इस पूरी योजना को निर्देशित किया था।
इससे पता चलता है कि उनका नेटवर्क कितना बड़ा और दूर तक फैला हुआ था। उसका जुड़ाव कासिम सुलेमानी जैसे ईरान के कई बड़े नामों से भी बताया जाता है।
अल-सादी फिलहाल जेल में है और मुकदमे का इंतजार कर रहा है। बता दें कि हमले की साजिश सामने आने पर अमेरिका ने RAF एयरबेस से अपने लड़ाकू विमान हटा दिए थे।