रूसी सेना ने यूक्रेन के 4 अलग-अलग इलाकों में 6 बड़े पावर सबस्टेशनों को निशाना बनाया है। इसके साथ ही, देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों की रेलवे लाइनों पर भी हमला किया गया। ये हमले तब हुए जब अबू धाबी में यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच शांति वार्ता चल रही थी।
यूक्रेनी वार्ताकार बोले- अमेरिका के साथ बातचीत जारी
यूक्रेन के शीर्ष वार्ताकार ने कहा है कि इन नए हमलों के बावजूद शांति वार्ता नहीं रुकी है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के शामिल होने के साथ ये बातचीत अब अबू धाबी में जारी है।