NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस ने खारिज कीं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौत की खबरें, बकवास बताया
    अगली खबर
    रूस ने खारिज कीं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौत की खबरें, बकवास बताया
    टेलीग्राम चैनल पर किया गया था व्लादिमीर पुतिन की मौत का दावा

    रूस ने खारिज कीं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौत की खबरें, बकवास बताया

    लेखन मुकुल तोमर
    संपादन महिमा
    Oct 27, 2023
    02:37 pm

    क्या है खबर?

    रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौत की खबरों का खंडन करते हुए इन्हें 'बकवास जानकारी' बताया है।

    जनरल एसवीआर नामक एक टेलीग्राम चैनल ने पुतिन की मौत का दावा किया था। ये चैनल पहले भी पुतिन को जीवन घातक कैंसर होने का दावा कर चुका है।

    इसके अलावा चैनल ने कुछ दिन पहले पुतिन को कार्डिएक अरेस्ट पड़ने का दावा भी किया था। इस दावे का भी रूस ने पूर्ण खंडन किया था।

    मामला

    चैनल ने क्या दावा किया था?

    टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर ने गुरुवार को एक मैसेज डालकर पुतिन के मरने और रूस में तख्तापलट जारी होने का दावा किया था।

    इस मैसेज में लिखा था, "ध्यान दें! रूस में इस समय तख्तापलट की कोशिश जारी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज शाम वल्दाई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। मॉस्को के समयानुसार रात 20:42 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों को पुतिन के शव के साथ कमरे में बंद कर दिया गया है।"

    दावा

    चैनल ने और क्या दावा किया?

    मैसेज में आगे लिखा था, "डॉक्टरों को दिमित्री कोचनेव (संघीय गार्ड सेवा के निदेशक) के व्यक्तिगत आदेश पर राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के सदस्यों की निगरानी में रखा गया है। कोचनेव को रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव निर्देश दे रहे हैं।"

    मैसेज में दावा किया गया है कि पुतिन के हमशक्ल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उसे राष्ट्रपति के तौर पर पेश करने का कोई भी प्रयास तख्तापलट माना जाएगा।

    खंडन

    रूस ने पुतिन की मौत पर क्या कहा?

    पुतिन के प्रवक्ता और प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने सरकारी मीडिया RIA नोवोस्ती से कहा कि ये रिपोर्ट एक बकवास सूचना और अफवाह है।

    पेसकोव इससे पहले पुतिन को कार्डिएक अरेस्ट पड़ने और उनके हमशक्ल इस्तेमाल किए जाने की खबरों का भी खंडन कर चुके हैं।

    उन्होंने कहा था कि कि पुतिन को हार्ट अटैक और उनके कई हमशक्लों की खबरें बिल्कुल निराधार हैं और राष्ट्रपति पहले की तरह ही अति सक्रिय हैं।

    अटकलें

    पहले भी सामने आ चुकी हैं पुतिन के बीमार होने की अटकलें

    नवंबर, 2020 में राजनीतिक विशेषज्ञ वलेरी सोलोवी दावा किया था कि पुतिन कैंसर और पार्किंसन रोग दोनों से पीड़ित हैं और कैंसर के लिए सर्जरी करवा चुके हैं।

    इसके बाद 2022 में पुतिन को पैंक्रियाटिक कैंसर होने की खबरें सामने आई थीं। रूसी राष्ट्रपति के एक करीबी ने ये दावा किया था।

    इसके अलावा ये अफवाहें भी उड़ी थीं कि पुतिन को थायरॉयड का कैंसर है या फिर कमर की समस्या या साइकोसिस है। कभी ठोस सबूत सामने नहीं आए।

    SVR

    क्या है जनरल SVR?

    जनरल SVR एक विवादित टेलीग्राम चैनल है, जो 2020 में उभरा था। दावा किया जाता है कि इसे रूस की खुफिया एजेंसी SVR के ऐसे पूर्व और वर्तमान सदस्यों द्वारा चलाया जाता है, जो अब पुतिन के करीबी नहीं रहे हैं।

    चैनल को पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर मिखाइलोविच द्वारा चलाए जाने का भी आरोप है।

    यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से इस चैनल की पहुंच बढ़ी है और इसने कई बार पुतिन की बीमारी को लेकर दावे किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    'स्पेशल ऑप्स' के दूसरे सीजन का ऐलान, हिम्‍मत सिंह बनकर लौट रहे केके मेनन केके मेनन
    दिलजीत दोसांझ हुए बोनी कपूर की 'नो एंट्री 2' से बाहर, हो गई तकरार दिलजीत दोसांझ
    जम्मू-कश्मीर में आतंकी से आत्मसमर्पण को कहती रही मां, मुठभेड़ में मारा गया जम्मू-कश्मीर
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ काम करेंगे टिम साउथी, इस भूमिका में आएंगे नजर टिम साउथी

    रूस समाचार

    रूस में उग्र हुआ सेना और वागनर समूह के बीच संघर्ष, जानें आज दिनभर का घटनाक्रम व्लादिमीर पुतिन
    वागनर समूह ने व्लादिमीर पुतिन के साथ समझौता किया, येवगेनी प्रिगोजिन को छोड़ना होगा रूस व्लादिमीर पुतिन
    #NewsBytesExplainer: प्रधानमंत्री मोदी को अब तक किस-किस देश से मिल चुके हैं सर्वोच्च नागरिक सम्मान? नरेंद्र मोदी
    रूस: बगावत के बाद अजीब शांति, अभी तक नहीं दिखे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व्लादिमीर पुतिन

    व्लादिमीर पुतिन

    ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, 15 दिनों में तीसरा ऐसा मामला ओडिशा
    व्लादिमीर पुतिन के जिंदा होने का पूरा यकीन नहीं- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की वोलोडिमीर जेलेंस्की
    यूक्रेन युद्ध से पहले व्लादिमीर पुतिन ने मुझे दी थी मिसाइल हमले की धमकी- बोरिस जॉनसन बोरिस जॉनसन
    स्कूली छात्रों को राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाना सिखाएगा रूस- UK रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025