NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / मिस्र में एक पुलिसकर्मी ने इजरायली पर्यटकों के समूह पर की गोलीबारी, 2 की मौत- रिपोर्ट
    अगली खबर
    मिस्र में एक पुलिसकर्मी ने इजरायली पर्यटकों के समूह पर की गोलीबारी, 2 की मौत- रिपोर्ट
    मिस्र में इजरायली पर्यटकों पर गोली चलाने वाले संदिग्ध पुलिसकर्मी को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार

    मिस्र में एक पुलिसकर्मी ने इजरायली पर्यटकों के समूह पर की गोलीबारी, 2 की मौत- रिपोर्ट

    लेखन नवीन
    Oct 08, 2023
    04:40 pm

    क्या है खबर?

    मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर में एक पुलिसकर्मी ने 2 इजराइली पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

    खबर है कि एक पुलिसकर्मी ने मिस्र के उत्तरी तट पर स्थित प्राचीन रोमन स्थल में घूमने निकले इजराइली पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

    इस गोलीबारी में 2 इजरायली पर्यटकों और स्थानीय गाइड की मौत हो गई है, जबकि कुछ पर्यटकों के घायल होने की भी सूचना है।

    न्यूज

    सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध हमलावर को किया गिरफ्तार

    एक्स्ट्रा न्यूज के मुताबिक, हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध हमलावर को हिरासत में ले लिया है और हमले वाली जगह की घेराबंदी कर दी गई।

    इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर्यटकों पर गोलीबारी के बाद का एक वीडियो शेयर हो रहा है। इसमें घटनास्थल से कम से कम 3 घायलों को एम्बुलेंस अस्पताल ले जाते हुए दिखाई दे रही है।

    इस हमले में 2 इजरायली पर्यटकों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है।

    विदेश

    मिस्र में इजरायली पर्यटकों पर हमले का दशकों में पहला मामला

    रिपोर्ट्स के अनुसार, मिस्र के विदेश मंत्रालय की ओर से इजरायली पर्यटकों पर गोलीबारी की घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। ये दशकों में इजरायली पर्यटकों को मिस्र में हमले का अपनी तरह का पहला मामला बताया जा रहा है।

    इसके अलावा ये भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष को लेकर नफरती अपराध में पर्यटकों के समूह पर गोलीबारी की है।

    बंधक

    एक ब्रिटिश नागरिक को भी हमास ने बनाया है बंधक

    इजरायल पर हमले के बाद भारत समेत कई देशों में यहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी है।

    इस बीच ब्रिटेन में इजरायली राजदूत ने बताया है कि एक ब्रिटिश नागरिक जेक मारलोवे भी हमले के बाद से लापता है, जिसे हमास के लड़ाकों ने बंधक बना लिया है।

    नेपाल की सरकार ने भी हमले में अपने 9 नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है, जबकि थाइलैंड के 11 नागरिक भी यहां फंसे हुए हैं।

    संघर्ष

    शनिवार से जारी है इजराल-हमला के बीच संघर्ष

    इजरायल-हमास के बीच शनिवार से जारी संघर्ष में अब तक 613 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें इजरायल के 300 और फिलिस्तीन के 313 लोग मारे गए हैं।

    हमले के बाद दोनों जगहों पर 3,000 से भी ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। गाजा पट्टी पर इजरायल की एयर स्ट्राइक अभी जारी है, इस वजह से हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है।

    यहां हमास के लड़ाकों ने कई लोगों को बंधक भी बना रखा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिस्र
    इजरायल
    हमास

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष

    मिस्र

    इस जगह पर किसी भी देश का अधिकार नहीं, एक भारतीय है यहां का राजा अजब-गजब खबरें
    फिर से तैरने लगा स्वेज नहर में फंसा मालवाहक जहाज, छह दिन बाद रास्ता खुला स्वेज नहर
    क्या है कपिंग थेरेपी और यह क्यों हो रही लोकप्रिय? विशेषज्ञ से जानें फायदे और नुकसान स्वास्थ्य
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस

    इजरायल

    रूस के आक्रमण का आज 11वां दिन, यूक्रेन ने अमेरिका से मांगी और मदद यूक्रेन
    मोदी के निमंत्रण पर अगले महीने भारत आएंगे इजरायल के प्रधानमंत्री बेनेट नरेंद्र मोदी
    क्या दुनिया में पैर पसार रहे मंकीपॉक्स वायरस के खिलाफ मौजूद है कोई वैक्सीन? अमेरिका
    इन पांच देशों में सबसे सस्ता है मोबाइल डाटा, भारत भी लिस्ट में शामिल भारत की खबरें

    हमास

    इजरायल ने गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक पर किए हवाई हमले, 10 फिलिस्तीनियों की मौत इजरायल
    क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हुए हवाई हमले? इजरायल
    वेस्ट बैंक में सबसे बड़ी कार्रवाई के बाद वापस लौटी इजरायली सेना, 12 फिलिस्तीनियों की मौत इजरायल
    इजरायल: हमास के हमले में 40 की मौत, नेतन्याहू बोले- ये जंग हम जरूर जीतेंगे इजरायल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025