NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / इजरायल-हमास युद्ध: एयर इंडिया ने रद्द की उड़ानें, फंसे भारतीयों पर आया विदेश मंत्रालय का बयान
    अगली खबर
    इजरायल-हमास युद्ध: एयर इंडिया ने रद्द की उड़ानें, फंसे भारतीयों पर आया विदेश मंत्रालय का बयान
    एयर इंडिया ने 14 अक्टूबर तक तेल अवीव की फ्लाइट रद्द कर दी है

    इजरायल-हमास युद्ध: एयर इंडिया ने रद्द की उड़ानें, फंसे भारतीयों पर आया विदेश मंत्रालय का बयान

    लेखन आबिद खान
    Oct 08, 2023
    04:12 pm

    क्या है खबर?

    इजरायल और हमास के बीच युद्ध का असर अब भारत तक पड़ता दिख रहा है। एयर इंडिया ने इजरायल के शहर तेल अवीव जाने वाली उड़ानों को 14 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। विमानन कंपनी ने इस कदम के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।

    दूसरी ओर नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के नेता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर वानवेइरॉय खरलुखी अपने परिवार और 24 अन्य लोगों के साथ इजरायल में फंस गए हैं।

    खरलुखी

    तीर्थयात्रा पर गए हैं खरलुखी

    सांसद खरलुखी के साथ उनकी पत्नी, बेटी और मेघालय के 24 अन्य लोग भी हैं। ये सभी इजरायल की राजधानी जेरूसलम में तीर्थयात्रा के लिए गए थे। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी लोग फिलहाल बेथलहम में फंस गए हैं।

    मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा कि वे सांसद समेत सभी लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। खबर है कि इन लोगों को मिस्र स्थित भारतीय मिशन द्वारा निकाला जा सकता है।

    बयान

    एयर इंडिया ने कहा- यात्रियों की हर संभव मदद करेंगे

    एयर इंडिया ने 14 अक्टूबर तक तेल अवीव और नई दिल्ली की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। शनिवार को भी कंपनी ने नई दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट AI 139 और वापसी की AI 140 को रद्द कर दिया था।

    एक बयान में कंपनी ने कहा, "हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को देखते हुए तेल अवीव की उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। हम कंफर्म टिकट वालों को मदद की हर संभव कोशिश करेंगे।"

    विदेश मंत्रालय

    विदेश मंत्रालय बोला- फंसे छात्रों को वापस लाने के प्रयास जारी

    केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय इजरायल में चल रही स्थिति पर नजर रख रहा है।

    उन्होंने कहा, "भारत सरकार इजरायल में फंसे भारत के छात्रों को वापस लाने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री और उनका कार्यालय स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उस देश में फंसे हमारे छात्रों को वापस लाने के लिए बड़े प्रयास चल रहे हैं। अतीत में भी हम फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाए हैं।"

    क्रू

    एयर इंडिया ने अपने क्रू को इजरायल से निकाला 

    एयर इंडिया ने अपने करीब 10 क्रू मेंबर को भी तेल अवीव से निकाला है। सभी को इथियोपियन एयरलाइन के एक विमान के जरिए इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा ले जाया जा रहा है। वहां से एक दूसरी फ्लाइट से इन्हें भारत लाया जाएगा।

    ये सभी लोग शनिवार (7 अक्टूबर) को तेल अवीव से नई दिल्ली आने वाली फ्लाइट में भारत आने वाले थे, जिसे रद्द कर दिया गया था।

    नागरिक

    भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की थी एडवाइजरी

    कल भारत ने इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की थी।

    भारत ने कहा था, "इजरायल में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया जाता है। कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक आवाजाही से बचें और सुरक्षा आश्रयों के करीब रहें।"

    बता दें कि इजरायल में करीब 18,000 भारतीय रहते हैं।

    मौत

    युद्ध में अब तक 613 लोगों की मौत

    इजरायल-हमास के बीच संघर्ष में अब तक 613 लोगों की मौत हो गई है। इजरायल के 300 और फिलिस्तीन के 313 लोग मारे गए हैं। दोनों ही जगहों पर 3,000 से भी ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।

    गाजा पट्टी पर इजरायल की एयर स्ट्राइक अभी जारी है, इस वजह से हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। हमास के लड़ाकों ने कई इजरायलियों को बंधक बना रखा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एयर इंडिया
    इजरायल
    हमास

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    एयर इंडिया

    पी-गेट: एयर इंडिया के शीर्ष अधिकारियों को थी महिला यात्री पर पेशाब किए जाने की जानकारी दिल्ली
    पी-गेट: पेरिस-दिल्ली फ्लाइट में हुए प्रकरण में एयर इंडिया पर लगा 10 लाख रुपये का जुर्माना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय
    एयर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की नीति में किया बदलाव, जानें नए नियम नागरिक उड्डयन महानिदेशालय
    एयर इंडिया नए सॉफ्टवेयर की मदद से बेहतर करेगी प्रबंधन, दुर्व्यवहार की होगी रियल टाइम रिपोर्टिंग हवाई यात्रा

    इजरायल

    रूस के आक्रमण का आज 11वां दिन, यूक्रेन ने अमेरिका से मांगी और मदद यूक्रेन
    मोदी के निमंत्रण पर अगले महीने भारत आएंगे इजरायल के प्रधानमंत्री बेनेट नरेंद्र मोदी
    क्या दुनिया में पैर पसार रहे मंकीपॉक्स वायरस के खिलाफ मौजूद है कोई वैक्सीन? अमेरिका
    इन पांच देशों में सबसे सस्ता है मोबाइल डाटा, भारत भी लिस्ट में शामिल भारत की खबरें

    हमास

    इजरायल ने गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक पर किए हवाई हमले, 10 फिलिस्तीनियों की मौत इजरायल
    क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हुए हवाई हमले? इजरायल
    वेस्ट बैंक में सबसे बड़ी कार्रवाई के बाद वापस लौटी इजरायली सेना, 12 फिलिस्तीनियों की मौत इजरायल
    इजरायल: हमास के हमले में 40 की मौत, नेतन्याहू बोले- ये जंग हम जरूर जीतेंगे इजरायल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025