पेरू वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर एक बचाव अभियान के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 8 सैन्यकर्मियों की जान चली गई।
दुर्घटना में केवल पायलट एन्जो एस्पिनोजा रोके ही जिंदा बच पाए, जो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए लीमा ले जाया गया है।
बचाए गए सैनिक भी हताहतों में शामिल
यह हेलीकॉप्टर अय्याकूचो के एक दुर्गम इलाके से 3 सैनिकों को बचाकर लौटा ही था कि यह हादसा हो गया। सबसे दुखद बात यह है कि जिन सैनिकों को बचाया गया था, वे भी इस दुर्घटना में मारे गए।
ये इलाका भारी ड्रग तस्करी और 'शाइनिंग पाथ' जैसे आतंकी समूहों से जुड़ी लगातार सुरक्षा चुनौतियों के लिए जाना जाता है।