Loading...
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी 
9 दिसंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी 

Nov 28, 2026
10:42 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 9 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज खेलनी है। 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (CA) ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान किया है। टॉम लैथम की कप्तानी वाली कीवी टीम में विल ओरूर्के की वापसी हुई है। दूसरी तरफ नाथन लियोन को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। आइए दोनों टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

ऑस्ट्रेलिया 

जैक क्लेटन और कोरी रोचिसिओली को मिला मौका 

जैक क्लेटन और कोरी रोचिसिओली को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम में पहली बार टेस्ट के लिए चुना गया है।

क्वींसलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज क्लेटन, मार्नस लाबुशेन की जगह लेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जैक क्लेटन, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, कोरी रोकिचिओली, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।

शेफील्ड शील्ड के छठे राउंड के बाद एक खिलाड़ी को और जोड़ा जाएगा।

बयान 

लियोन का भविष्य अनिश्चित 

लियोन का अंतरराष्ट्रीय भविष्य अनिश्चित माना जा रहा है। हालांकि, वे अगले साल की शुरुआत में होने वाले भारत दौरे के लिए अभी भी दावेदार बने हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, "नाथन गेंदबाजी से वैसा प्रभाव नहीं डाल पाए, जैसा हम चाहते थे।"

उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि इस अनुभवी खिलाड़ी का शानदार रिकॉर्ड, अनुभव, समझ और कौशल भविष्य की योजनाओं के लिए अभी भी काफी काम आ सकते हैं।

ADVERTISEMENT

न्यूजीलैंड 

न्यूजीलैंड ने इन तेज गेंदबाजों को किया है शामिल 

वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले माइकल रे को भी टीम में मौका मिला है।

उन्होंने अब तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 238 विकेट लिए हैं। मैथ्यू फिशर, जिन्होंने अगस्त 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, उन्हें भी टीम में जगह दी गई है।

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और जैकब डफी, जो भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं, उन्हें भी इस टीम में शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम 

न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओरूर्के, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, और विल यंग।

कार्यक्रम 

9 दिसंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज 

9 दिसंबर से पर्थ में होने वाले टेस्ट से न्यूजीलैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे से शुरुआत होगी। इसके बाद 17 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।

सीरीज का तीसरा टेस्ट मेलबर्न के मैदान पर 26 दिसंबर से (बॉक्सिंग दें) खेला जाना है।

इसके बाद सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में खेली जाएगी।

ADVERTISEMENT