NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / गूगल डीपमाइंड के सह-संस्थापक समेत 3 वैज्ञानिकों को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार
    अगली खबर
    गूगल डीपमाइंड के सह-संस्थापक समेत 3 वैज्ञानिकों को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार
    रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2024 की घोषणा (तस्वीर: एक्स/@Nobelprize)

    गूगल डीपमाइंड के सह-संस्थापक समेत 3 वैज्ञानिकों को मिला रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार

    लेखन गजेंद्र
    Oct 09, 2024
    03:59 pm

    क्या है खबर?

    रसायन विज्ञान में 2024 का नोबेल पुरस्कार 3 वैज्ञानिकों डेविड बेकर, जॉन जंपर और डेमिस हसाबिस को दिया गया। हेमिस हसाबिस गूगल डीपपाइंड के सह-संस्थापक हैं।

    रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बताया कि पुरस्कार का आधा हिस्सा डेविड को 'कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए' और दूसरा आधा हिस्सा डेमिस और जॉन को 'प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए' संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

    वैज्ञानिकों ने कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से प्रोटीन के रहस्यों को उजागर किया है।

    पहचान

    कौन हैं डेमिस हसाबिस

    ब्रिटिश कंप्यूटर वैज्ञानिक डेमिस हसाबिस को जीवन के आधार-खंड प्रोटीन पर अतुलनीय कार्य के लिए पुरस्कार मिला है।

    48 वर्षीय हसाबिस ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनी की सह-स्थापना की, जो बाद में गूगल डीपमाइंड बन गई। जंपर भी उनके साथ लंदन स्थित गूगल डीपमाइंड में हैं।

    बेकर अमेरिका के सिएटल स्थित वाशिंगटन विश्वविद्यालय में हैं।

    पिछले वर्ष का रसायन पुरस्कार माउंगी बावेंडी, लुई ब्रूस और एलेक्सी एकिमोव को क्वांटम डॉट्स नामक परमाणुओं के छोटे समूहों की खोज के लिए मिला था।

    अविष्कार

    क्या है तीनों वैज्ञानिकों का अविष्कार?

    अकादमी के मुताबिक, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जंपर ने लगभग सभी ज्ञात प्रोटीन की संरचना की भविष्यवाणी करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सफलतापूर्वक उपयोग किया है।

    डेविड ने अमीनो एसिड का उपयोग करके एक नया प्रोटीन तैयार किया, जिससे फार्मास्यूटिकल्स, टीकों और अन्य उपकरणों में प्रयुक्त होने वाले नए प्रोटीन के निर्माण का मार्ग खुल गया है।

    ये कुछ ऐसे अनुप्रयोग हैं जो मानव जाति के लिए सबसे लाभकारी हैं।

    पुरस्कार

    क्या है नोबेल पुरस्कार?

    नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत 1901 में हुई थी। ये पुरस्कार पिछले 12 महीनों में मानवता के लिए भलाई करने वाले और विज्ञान की दिशा बदलने वालों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।

    ये पुरस्कार भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हर साल दिए जाते हैं। सबसे पहले चिकित्सा पुरस्कार की घोषणा की जाती है।

    अर्थशास्त्र में भी नोबेल मेमोरियल पुरस्कार दिया जाता है, जो नोबेल पुरस्कार के समान है।

    जानकारी

    कब होगी शांति पुरस्कार की घोषणा?

    अभी तक चिकित्सा, भौतिक और रसायन क्षेत्र के पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। साहित्य, शांति और आर्थिक विज्ञान पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा क्रमशः 10 अक्टूबर, 11 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को की जाएगी। शांति पुरस्कार पर दुनियाभर की नजर होती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नोबेल पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर

    नोबेल पुरस्कार

    कौन हैं JNU से पढ़े अभिजीत बनर्जी, जिन्हें मिला इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार? दिल्ली
    कोलकाता और JNU कनेक्शन पर क्या बोले नोबेल जीतने वाले अभिजीत बनर्जी? दिल्ली
    भारत ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी का 'न्याय' का विचार नकार दिया- पीयूष गोयल भारत की खबरें
    नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- देश को उन पर गर्व नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025