क्या आप न्यूजीलैंड घूमने की योजना बना रहे हैं? 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक, ज्यादातर विजिटर वीजा के आवेदन एक नए और बेहतर 'इमिग्रेशन ऑनलाइन' सिस्टम पर शिफ्ट कर दिए गए हैं। इस बदलाव से काम जल्दी और आसानी से होगा, साथ ही कागजी कार्रवाई और लंबे इंतजार से भी छुटकारा मिलेगा।
वीजा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य
अब जनरल विजिटर, बिजनेस विजिटर, ग्रुप और टूर एस्कॉर्ट वीजा के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही करना होगा। कागजी फॉर्म अब नहीं चलेंगे।
अगर आपने पुराने सिस्टम में कोई आवेदन शुरू किया था, लेकिन 8 अक्टूबर तक उसे जमा नहीं किया, तो वह अब खत्म हो गया है। लेकिन अगर आपने यह बदलाव होने से पहले ही आवेदन कर दिया था, तो चिंता न करें। उन पर सामान्य तरीके से ही कार्रवाई होगी।