गोदी आइजनकोट बन सकते हैं इजरायल के अगले प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने सरकार बनाने का न्योता दिया
क्या है खबर?
इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू के पास फिर से सत्ता में आने का मौका निकलता दिख रहा है। राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता गादी आइजनकोट को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने शनिवार रात को याशर पार्टी के नेता आइजनकोट को सरकार बनाने का काम देने के अपने इरादे के बारे में बताया है। आइजनकोट को 6 हफ्ते में बहुमत साबित करना होगा।
चुनाव
चुनावी नतीजों में किसी को नहीं मिला बहुमत
27 अक्टूबर को इजरायल के राष्ट्रपति चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि, उनके गठबंधन को कुल 53 सीटें ही मिलीं, जबकि बहुमत के लिए 61 सीटें चाहिए।
वहीं, आइजनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिलीं। चुनावों में अरब पार्टियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 19 सीटें जीतीं।
फिलहाल आइजनकोट ने 67 सांसदों के समर्थन का दावा किया है।