Loading...
इजरायल: आइजेनकोट ने सरकार बनाने के लिए नेतन्याहू को आमंत्रित किया, पहले 'चालबाज' कहा था
गादी आइजेनकोट ने सरकार गठन के लिए नेतन्याहू को आमंत्रित किया है

इजरायल: आइजेनकोट ने सरकार बनाने के लिए नेतन्याहू को आमंत्रित किया, पहले 'चालबाज' कहा था

लेखन आबिद खान
Nov 22, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

इजरायल के राष्ट्रीय चुनावों में किसी को भी बहुमत नहीं मिलने के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो रही है। याशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। याशर पार्टी ने कहा कि यह न्योता 'सबसे बड़ी सरकार बनाने के लिए असली प्रतिबद्धता' दिखाता है। दोनों पार्टियों के बीच आज से ही बातचीत शुरू होगी।

शर्तें

नेतन्याहू की पार्टी ने रखीं ये शर्तें

लिकुड पार्टी ने आइजेनकोट गठबंधन के साथ राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं।

पार्टी ने नेतन्याहू और उनकी सरकार के खिलाफ 'सभी निजी हमलों और उकसावों' को खत्म करने को कहा है।

लिकुड ने एक संयुक्त घोषणा का भी प्रस्ताव रखा, जिसमें वे सभी पार्टियां शामिल होंगी जो इजरायल को बतौर यहूदी राष्ट्र समर्थन करती हैं।

एक बड़ी शर्त अरब पार्टियों को सरकार का हिस्सा न बनाने की भी है।

पिछला बयान

आइजेनकोट ने पहले ठुकराया था नेतन्याहू का प्रस्ताव

इससे पहले भी नेतन्याहू ने आइजेनकोट से राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।

आइजेनकोट ने कहा था, "नेतन्याहू बातचीत का आह्वान कर रहे हैं जबकि बातचीत पहले से ही चल रही है। वह एकता चाहने का दावा करते हैं लेकिन फूट डालते हैं और तनाव को इस तरह भड़काते हैं जैसे कल का कोई अस्तित्व ही न हो। ये चालाकियां मुझ पर काम नहीं करतीं।"

ADVERTISEMENT

चुनाव

चुनाव में किसी को नहीं मिला बहुमत

27 अक्टूबर को इजरायल के राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला।

नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि, उनके गठबंधन को कुल 53 सीटें ही मिलीं, जबकि बहुमत के लिए 61 सीटें चाहिए।

वहीं, आइजेनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिलीं। चुनावों में अरब पार्टियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 19 सीटें जीतीं।

फिलहाल आइजनकोट ने 67 सांसदों के समर्थन का दावा किया है।

ADVERTISEMENT