कांग्रेस संग सीट बंटवारे पर अखिलेश बोले- जीतने की क्षमता के आधार पर ही होगा फैसला
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) में सीट बंटवारे पर जल्द ही औपचारिक चर्चा शुरू होगी। इससे पहले दोनों पार्टियों में सीटों का चयन किस आधार पर होगा, इस पर मंथन चल रहा है। SP का साफ कहना है कि सीट बंटवारा केवल जीतने की क्षमता के आधार पर ही किया जाएगा। SP प्रमुख अखिलेश यादव ने बीते दिन एक कार्यक्रम में इस बात को दोहराया है।
बयान
अखिलेश बोले- जिसकी जीत की संभावना ज्यादा, सीट उसे मिलेगी
अखिलेश ने साफ किया कि दोनों पार्टियों के बीच फैसला जीत की संभावना के आधार पर होना चाहिए।
उन्होंने कहा, "अभी भी उत्तर प्रदेश में ऐसी कई सीटें हैं, जहां कांग्रेस जीत सकती है। इस मुद्दे पर बैठक में चर्चा की जाएगी। बात सीटों की संख्या की नहीं, बल्कि चुनाव जीतने की है। जिस सीट पर जिस पार्टी के जीतने की संभावना ज्यादा होगी, वह सीट उसी के हिस्से में जाएगी।"
कांग्रेस
कांग्रेस ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "जीतने की संभावना से आगे मतदाताओं को मुद्दों से जोड़ना जरूरी है, ताकि उन्हें उस पार्टी और उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए मनाया जा सके जो आखिर में जीतता है। हाल ही में हुए राजस्थान पंचायत चुनाव जीतने की संभावना और मुद्दों का अंदाजा लगाने का एक बड़ा उदाहरण है। हम यह पक्का करेंगे कि गठबंधन में हम अच्छे उम्मीदवार दें।"