Loading...
इजरायल: आइजनकोट ने नेतन्याहू के साथ सरकार बनाने का प्रस्ताव ठुकराया, बोले- वे चालबाजी कर रहे
गादी आइजेनकोट ने नेतन्याहू के साथ एकता सरकार बनाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है

इजरायल: आइजनकोट ने नेतन्याहू के साथ सरकार बनाने का प्रस्ताव ठुकराया, बोले- वे चालबाजी कर रहे

लेखन आबिद खान
Nov 15, 2026
12:12 pm

क्या है खबर?

इजरायल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गादी आइजेनकोट से राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि देश की सुरक्षा के लिए सभी बड़ी पार्टियों को साथ आना चाहिए। हालांकि, आइजेनकोट ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा, "नेतन्याहू जानते हैं कि वे चुनाव हार चुके हैं। वे ऐसे समय बातचीत की अपील कर रहे हैं, जब बातचीत पहले से चल रही है। उनकी ये चालें काम नहीं करेंगी।

बयान

नेतन्याहू बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकता सरकार जरूरी

नेतन्याहू ने कहा, "इजरायल की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय एकता सरकार का गठन जरूरी है। इस व्यवस्था से ईरान के खतरे को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है। ईरान हमारे खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकिचाएगा। प्रस्तावित सरकार में ऐसी पार्टियां शामिल होनी चाहिए जो इजरायल को यहूदी लोगों के लिए एक राज्य के रूप में मान्यता देती हों और देश की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करें।"

आइजेनकोट का बयान

आइजेनकोट ने कहा- वे एकता की बात कर फूट डालते हैं

आइजेनकोट ने नेतन्याहू की अपील को खारिज करते हुए उन पर सरकार गठन की प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "नेतन्याहू बातचीत का आह्वान कर रहे हैं जबकि बातचीत पहले से ही चल रही है। वह एकता चाहने का दावा करते हैं लेकिन फूट डालते हैं और तनाव को इस तरह भड़काते हैं जैसे कल का कोई अस्तित्व ही न हो। ये चालाकियां मुझ पर काम नहीं करतीं।"

ADVERTISEMENT

सरकार

अल्पमत सरकार बनाना चाहते हैं आइजेनकोट

आइजेनकोट ने राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसके लिए वे 120 सदस्यीय संसद में अल्पमत व्यवस्था पर निर्भर हो सकते हैं।

प्रस्तावित योजना के तहत, आइजेनकोट के गुट के 48 सांसद सरकार का समर्थन करेंगे, जबकि 46 सांसद नेतन्याहू का समर्थन करेंगे।

बाकी 26 सांसद, जो अरब और अति-रूढ़िवादी पार्टियों के हैं, वे मतदान से दूर रहें। इस तरह सरकार के विरोध के मुकाबले समर्थन करने वाले सांसदों की संख्या ज्यादा हो जाएगी।

ADVERTISEMENT

चुनाव

चुनाव में किसी को नहीं मिला बहुमत

27 अक्टूबर को इजरायल के राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला।

नेतन्याहू की लिकुड पार्टी 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि, उनके गठबंधन को कुल 53 सीटें ही मिलीं, जबकि बहुमत के लिए 61 सीटें चाहिए।

वहीं, आइजनकोट के गठबंधन को 48 सीटें मिलीं। चुनावों में अरब पार्टियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और 19 सीटें जीतीं। फिलहाल आइजनकोट ने 67 सांसदों के समर्थन का दावा किया है।

ADVERTISEMENT