Loading...
वेलिंगटन टेस्ट: भारत ने मैच में बनाई अपनी मजबूत पकड़, रोचक रहा चौथा दिन
भारत के नाम रहा चौथा दिन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वेलिंगटन टेस्ट: भारत ने मैच में बनाई अपनी मजबूत पकड़, रोचक रहा चौथा दिन

Nov 22, 2026
11:04 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में चौथा दिन भारतीय क्रिकेट टीम के नाम रहा। भारत ने अपनी पारी 720/9 के स्कोर पर घोषित की और 352 रन की बढ़त बनाई। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 119/2 का स्कोर बनाया। स्टंप्स की घोषणा तक क्रीज पर फिलहाल डेवोन कॉनवे (59) और रचिन रविंद्र (27) बने हुए हैं। मेजबान टीम 233 रन से पिछड़ रही है। आइए आज के खेल पर एक नजर डालते हैं।

भारत 

पंत ने लगाया ऐतिहासिक शतक 

कल के स्कोर 486/4 से आगे खेलते हुए भारत से अंशुल कंबोज और ऋषभ पंत ने 5वें विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की।

बतौर नाइट वॉचमैन बल्लेबाजी के लिए आए कंबोज 42 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद पंत ने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपना पहला शतक लगाया।

वह 153 गेंदों में 128 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए।

उपलब्धि 

सभी SENA देशों में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हुए पंत

भारतीय बल्लेबाजों का SENA देशों में बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण माना जाता है और पंत को यह परिस्थितियां पसंद आती हैं।

अपनी वेलिंगटन की पारी के साथ ही वह सभी SENA देशों में शतक लगाने वाले सिर्फ छठे भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और केएल राहुल (इसी टेस्ट में 136 रन) सभी SENA देशों में शतक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।

ADVERTISEMENT

जुरेल 

जुरेल ने अर्धशतक लगाकर टीम का स्कोर 700 के पार पहुंचाया 

बेसिन रिजर्व के मैदान पर भारत ने जब 554 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खोया, तब जुरेल क्रीज पर आए।

उन्होंने उम्दा लय में बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वह 79 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए।

इस पारी के दौरान उन्होंने पंत (128) के साथ 75 और वाशिंगटन सुंदर (24) के साथ 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 700 के पार पहुंचाया।

ADVERTISEMENT

भारत 

भारत ने न्यूजीलैंड में बनाया रिकॉर्ड स्कोर 

वेलिंगटन में भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अपना तीसरा सबसे बड़ा पारी का स्कोर (720/9) दर्ज किया।

बता दें कि भारत के 2 सर्वोच्च टेस्ट स्कोर 759/7 बनाम इंग्लैंड (चेन्नई, 2016) और 726/9 बनाम श्रीलंका (ब्रेबोर्न, 2009) हैं।

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह न्यूजीलैंड में बना अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर भी है, जिसने 2019 में हैमिल्टन में बांग्लादेश के खिलाफ मेजबान टीम (न्यूजीलैंड) द्वारा बनाए गए 715/6 के स्कोर को पीछे छोड़ दिया है।

ADVERTISEMENT