Loading...
दिलजीत दोहरे मापदंड पर भड़के- कोल्डप्ले शराब-नशे पर गाए तो ठीक, मैं गाऊं तो पाबंदी क्यों?
कोल्डप्ले गाए तो ठीक, मैं गाऊं तो पाबंदी क्यों? भड़के दिलजीत

दिलजीत दोहरे मापदंड पर भड़के- कोल्डप्ले शराब-नशे पर गाए तो ठीक, मैं गाऊं तो पाबंदी क्यों?

Nov 22, 2026
11:18 am

क्या है खबर?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने शराब और नशे से जुड़े गानों पर लगने वाली पाबंदियों पर तीखा तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोल्डप्ले जैसे विदेशी कलाकार बिना किसी विवाद के ऐसे गाने गाते हैं, तो सिर्फ उन्हें ही आपत्तियों का सामना क्यों करना पड़ता है। उन्होंने दोहरे मापदंड पर सवाल उठाते हुए पूछा कि कोल्डप्ले जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के ऐसे ही गानों पर कोई बवाल क्यों नहीं होता?

ख्वाहिश

दिलजीत का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करने का सपना हुआ पूराे

दिलजीत बोले, "हमें गर्व होना चाहिए कि हम दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैं। हमने वेम्बली में भी परफॉर्म किया है, लेकिन यहां परफॉर्म करना मेरी हमेशा से ख्वाहिश रही है। आप लोगों ने मेरा वह सपना पूरा कर दिया। बहुत-बहुत शुक्रिया। आई लव यू।"

पिछले साल इसी स्टेडियम में हुए कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट को याद कर दिलजीत बोले कि उन्होंने उसी दिन तय कर लिया था कि वो भी यहां परफॉर्म करना चाहते हैं।

विरोध

"जब कोल्डप्ले गाता है तो किसी को परेशानी नहीं होती"

दिलजीत ने कहा, "मैं आपको एक बात बता दूं जब कोल्डप्ले गाता है 'आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई' तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती। मुझे वो गाना पसंद है। जब कोल्डप्ले यहां आकर इसे गाता है, तो किसी को कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन जब दिलजीत ऐसा करता है, तो समस्या हो जाती है। आखिर ये दोहरे मापदंड क्यों?"

उन्होंने सवाल उठाया कि भारतीय कलाकारों पर पाबंदियां क्यों लगाई जाती हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को छूट मिलती है।

ADVERTISEMENT

नाराजगी

विदेशी कलाकारों को छूट और भारतीयों पर पाबंदी पर भड़के दिलजीत

दिलजीत बोले, "अगर विदेश से कोई कलाकार आकर गाता है तो किसी को दिक्कत नहीं होती, लेकिन लोगों को दिलजीत से समस्या है। वे मुझसे कहते हैं कि मैं विदेश से आया हूं। मैं यहीं पैदा हुआ हूं, होनोलूलू में नहीं। मैं पूरी दुनिया में घूमता हूं और मेरे पीछे खड़े सभी संगीतकार भारतीय हैं, जो यहीं पैदा हुए हैं। इनके लिए जोरदार तालियां बजाइए। ये वही लोग हैं, जो मेरे साथ पूरी दुनिया में सफर करते हैं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

सवाल

"ये दोहरे मापदंड सिर्फ मुझ पर ही क्यों?"

दिलजीत ने आगे कहा कि उन्हें ये कथित दोहरा मापदंड समझ नहीं आता और पाबंदी लगाने वालों से उन्हें कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं है।

उन्होंने कहा, "ये दोहरे मापदंड सिर्फ मुझ पर ही क्यों लागू होने चाहिए? मेरी समझ में नहीं आता। अगर आप पाबंदी लगाना चाहते हैं, तो लगाइए। मुझे उन लोगों से कोई दिक्कत नहीं है जो ये पाबंदियां लगाते हैं। मैं अपनी परफॉर्मेंस का आनंद ले रहा हूं। मैं उन्हें भी प्यार भेजता हूं।"

ADVERTISEMENT