जयशंकर ने सूरीनाम में 'गिरमिटिया' जड़ों पर दिया जोर , जानिए क्यों खास है यह यात्रा
दुनिया
विदेश मंत्री एस जयशंकर कैरिबियन और दक्षिण अमेरिका के 3 देशों के दौरे के तहत सूरीनाम पहुंच गए हैं। यह उनकी पहली सूरीनाम यात्रा है। सूरीनाम के विदेश मंत्री मेल्विन बोउवा ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर आगामी चर्चाओं को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।
सूरीनाम में जयशंकर ने 'गिरमिटिया' जड़ों पर दिया जोर
इस दौरे का मकसद सिर्फ औपचारिक बैठकें करना ही नहीं है। विदेश मंत्री जयशंकर सूरीनाम में भारत की 'गिरमिटिया' जड़ों को प्रमुखता दे रहे हैं। आपको बता दें कि सूरीनाम की करीब 27 फीसदी आबादी भारतीय बंधुआ मजदूरों के वंशज हैं। बातचीत के दौरान कृषि, रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर खास ध्यान दिया जाएगा। इसके बाद, वे त्रिनिदाद और टोबैगो जाने से पहले भारत के सहयोग से चल रही सामुदायिक परियोजनाओं का जायजा भी लेंगे।